महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
Share:

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि अशोक चव्हाण मई में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनको आखिरी सप्ताह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अहवाद के भी कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो सप्ताह से ज्यादा समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में ही हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 74 हजार से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अभी तक 74860 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 39944 सक्रीय मामले हैं, जबकि 32329 लोग अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 2587 लोगों की जान जा चुकी है। 

आपको बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक नए 9304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की जान चले गई है। इसके साथ ही गुरुवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर क्रमश: 216919 और 6075 हो गई है।

आम्रपाली दुबे का हॉट गाना इंटरनेट पर लगा रहा आग, यहां देखे वीडियों

सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानिए आज की कीमतें

रेल ​अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित, परिवार के सदस्यों में भी फैला दिया वायरस 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -