धनंजय मुंडे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर बोले अब्दुल सत्तार- ‘प्यार किया तो डरना क्या’
धनंजय मुंडे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर बोले अब्दुल सत्तार- ‘प्यार किया तो डरना क्या’
Share:

मुंबई: NCP नेता धनंजय मुंडे इस समय चर्चाओं में हैं। जी दरसल उन पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। ऐसे में अब तक वह कई लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। अब इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना से मंत्री अब्दुल सत्तार ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमे उन्होंने अपने NCP कैबिनेट सहयोगी धनंजय मुंडे का बचाव करते हुए कहा कि ‘प्यार किया तो डरना क्या।’ जी दरअसल पत्रकारों से बातचीत में अब्दुल सत्तार ने कहा कि 'मुंडे ने खुद ही कहा है कि शिकायत करने वाली महिला की बहन के साथ उनके प्रेम संबंध रहे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।' इसके अलावा मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों और BJP द्वारा मांगे गए उनके इस्तीफे पर मंत्री ने कहा, 'उन्होंने (मुंडे) कुछ नहीं छुपाया है…प्यार किया तो डरना क्या।'

क्या है मामला- जी दरअसल गायक बनने की इच्छुक 37 साल की एक महिला ने बीते 10 जनवरी को मुंबई के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा। उस पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि 2006 में मुंडे ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा महिला ने यह भी दावा किया कि उसने पहले ओशिवरा थाने में शिकायत दी थी लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

वहीं बीड़ जिले से NCP नेता मुंडे ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि, 'महिला और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।' हाल ही में मुंडे ने एक बयान में कहा है कि 'महिला की बहन के साथ मेरे प्रेम संबंध में थे और मेरे उनसे दो बच्चे भी हैं। मेरी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध के बारे में पता था और मेरे परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार भी किया है।'

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के लिए हो रहे मतदान, यहाँ 3 बजे तक ही होगी वोटिंग

दिल्ली दंगा: आरोपी उमर खालिद की कोर्ट में याचिका, मीडिया पर लगाए संगीन आरोप

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से नाराज महाराष्ट्र कांग्रेस, 16 जनवरी को करेगी नागपुर राजभवन का घेराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -