फ़िल्मी अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तार किये दो आरोपी
फ़िल्मी अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तार किये दो आरोपी
Share:

महाराष्ट्र: हाल ही में अपराध के एक नए मामले ने सभी को हैरान किया है। जी दरअसल महाराष्ट्र के मीरा भायंदर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को भिवंडी से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है पुलिसकर्मी वहां पिकअप वैन और ट्रक ड्राइवर बनकर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की। इस दौरान उन्होंने 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ का मुकाबला भी किया।

क्या है मामला- जी दरअसल बीते 5 नवंबर से पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में है। दोनों ने वसई इलाके में सुबह की सैर के लिए निकली एक 56 वर्षीय महिला को अपना शिकार बनाया था। दोनों ने उस महिला की सोने की चेन ठग ली थी, जो 12।05 ग्राम की थी। महिला ने बताया उसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। दोनों आरोपियों ने सैर पर निकली महिला से कहा था कि, 'वे दोनों पुलिसकर्मी हैं और कुछ ही दूरी पर एक महिला की सोने की चेन कुछ अज्ञात लोगों ने खींच ली है। वो लोग अभी भी इलाके में घूम रहे हैं।'

इस बात को सुनते ही महिला घबरा गई और इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उस महिला से अपनी चेन को एक कागज़ में रखने के लिए कहा। उसके बाद दोनों ने वैसे ही एक मुड़े हुए दूसरे पेपर के साथ चेन वाला पेपर बदल दिया। इस दौरान महिला को कुछ पता नहीं चला और दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद महिला ने देखा तो चैन नहीं थी फिर उसने पुलिस को सुचना दी। महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो ईरानी गिरोह के दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। जी दरअसल यह गिरोह निर्दोष नागरिकों को टारगेट कर उनके सामने खुद को पुलिसकर्मी दर्शाता है और उन्हें अपने झांसे में लेकर उनका कीमती सामान ठगने से लेकर सोने की चेन आदि की स्नेचिंग भी करता है। अब इस मामले में 23 और 26 साल की उम्र वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। खबर यह भी है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुंबई और ठाणे में लूट, चोरी और हमले के 12 मामले दर्ज हैं।

नकली पुलिस वाला बनकर बुजुर्गों को ठगता था यह टीवी एक्टर, हुआ गिरफ्तार

ऑनलाइन क्लास में छात्रा और टीचर को मिले गंदे वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

ससुराल वालों को जहरीला दूध पिलाकर गहने-कैश लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -