वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र ने एक बार फिर बना डाला रिकॉर्ड
वैक्सीनेशन के मामले में महाराष्ट्र ने एक बार फिर बना डाला रिकॉर्ड
Share:

मुंबई: कोरोना रोधी टीकाकरण के कार्यक्रम में महाराष्ट्र एक बार फिर आगे निकल चुका है। महाराष्ट्र ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। जी दरअसल बीते शनिवार को आए आंकड़ों के अनुसार यह स्पष्ट हो चुका है कि महाराष्ट्र ने वैक्सीनेशन के मामले में अपना पहला स्थान कायम रखा है। आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र में बीते शनिवार को शाम 7 बजे तक 7 लाख 85 हजार 311 लाभार्थियों ने वैक्सीन ली और यह एक दिन का आंकड़ा है।

जी दरअसल बीते कुछ दिनों से टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है। जी दरअसल एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड महाराष्ट्र ने लगातार अपने नाम किया हुआ है। बीते शनिवार को शाम तक 7 लाख 85 हजार 311 लोगों को वैक्सीन के डोज मिले। इसका मतलब है कि महाराष्ट्र ने करीब 8 लाख के आंकड़े को छू दिया। जी दरअसल एक दिन में यह किसी भी राज्य की ओर से सर्वाधिक आंकड़ा है।

हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने इस बारे में जानकारी दी है। बीते शनिवार की शाम को बयान देते हुए डॉ। प्रदीप व्यास ने बताया कि, ''वैक्सीनेशन अभी भी शुरू है। देर शाम तक हम जरूर आठ लाख का आंकड़ा पार कर लेंगे। पिछले महीने 26 जून को महाराष्ट्र में 7 लाख 38 हजार 704 लोगों के वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना था। शनिवार को महाराष्ट्र ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शाम 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिकअब तक राज्य में 3 करोड़ 38 लाख 57 हजार 372 लोगों को टीके दिए जा चुके हैं। यह देश में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।'' वही देश में टीकाकरण की स्थिति की बात करें तो यहां भी वैक्सीनेशन की तेज रफ़्तार है।

पति बोला- 'कोरोना से मर गई पत्नी', पुलिस की जांच में खुला भयंकर राज

निया शर्मा ने बारिश में लगाई आग, किया ऐसा डांस की फैंस हुए घायल

स्पाइक ली कान्स जूरी का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -