ठाणे के बाद महाराष्ट्र के इन मुख्य शहरों में लग सकता है लॉकडाउन, मिले संकेत
ठाणे के बाद महाराष्ट्र के इन मुख्य शहरों में लग सकता है लॉकडाउन, मिले संकेत
Share:

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना काल एक संकट बन चुका है। यहाँ देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती हुई नजर आ रही है। इसे ही देखते हुए ठाणे में आज (मंगलवार, 9 मार्च) से 31 मार्च तक कठोर लॉकडाउन लगाया जा चुका है। जी दरअसल आज ही ठाणे के 16 हॉटस्पॉट्स पर लॉकडाउन लगाया गया है। खबरों के अनुसार यह लॉकडाउन ठाणे महानगरपालिका आयुक्त विपिन शर्मा के आदेश से लगाया गया है।

ठाणे के किन 16 हॉटस्पॉट्स में लगाया गया है लॉकडाउन- आईनगर (कलवा), सूर्या नगर (विटावा), खरेगाव हेल्थ सेंटर, चेंदणी कोलीवाडा, श्रीनगर, हीरानंदानी स्टेट, लोधा माजीवाडा, रुणवाल गार्डन सिटी(बालकुम), लोधा(अमारा), शिवाजी नगर, दोस्ती विहार, हीरानंदानी मिडोज, पाटील वाडी, रुणवाल प्लाजा (कोरेस नक्षत्र, कोरेस टॉवर), रुणवाल नगर (कोलबाद), रुस्तमजी (वृंदावन)।

अब हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक ठाणे के साथ-साथ मुंबई महानगरपालिका ने भी सरकार को अधिवेशन के बाद आंशिक लॉकडाउन का प्रस्ताव दिया है। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिलाधिकारियों और पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक की थी। अब सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री खासकर मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर सहित पूरे विदर्भ रीजन में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को लेकर चिंतित है। ऐसे में बीते दिनों ही मुंबई के संरक्षक मंत्री असलम शेख ने भी लॉकडाऊन लगने का संकेत दिए हैं। आप तो जानते ही होंगे बीते एक साल में मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना केंद्रों को शुरू करने, कोरोना संक्रमितों के इलाज सहित कोरोना नियंत्रण के अन्य उपायों में करीब 2 हजार करोड़ रुपए लगाते हैं। यह सब करने के बाद भी कोरोना नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।

महाशिवरात्रि पर निरहुआ और आम्रपाली देंगे फैंस को बड़ा तोहफा, जानिए होगा क्या खास?

एक ही लड़की के प्यार में थे दो भाई, फिर कर ली खुदकुशी

सोशल मीडिया पर छाये गोल्डन कछुए, वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -