महाराष्ट्र: कुंए में गिरा तेंदुआ, 2 घंटे की मश्कत के बाद लाया गया बाहर
महाराष्ट्र: कुंए में गिरा तेंदुआ, 2 घंटे की मश्कत के बाद लाया गया बाहर
Share:

कई बार हमारे सामने ऐसी घटनाओं की खबर सामने आ जाती है, जिसके बारें में सुन कर हम खुद भी यकीन नहीं कर पाते है, और कई बार हमे इन बातों पर यकीन करना भी पड़ता है।  कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी की कुल्लू में एक तेंदुए को आम जनता के साथ प्यार और लाड़ के साथ खेलते हुए देखा गया था। 

लेकिन अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि महाराष्ट्र में भी एक तेंदुआ कुए में जा गिरा, लेकिन कहते है कि जिसकी मौत नहीं आती उसका कोई भी कुछ नहीं कर सकता। ठीक वैसा ही आज इस तेंदुए के साथ भी हुआ, जो महाराष्ट्र में स्थित नांदेड़ जिले के एक गांव के निजी कुएं में गिर गया था, लगातार 2 घंटे की मश्कत के बाद उसे बचा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह घटना गुरुवार दोपहर को अर्धपुरतालुका के पंगरी गांव में हुई थी।

जंहा इस बारें में अधिकारियों ने कहा कि-  '' हमें लगभग 2।30 बजे फोन आया कि एक तेंदुआ गाँव के एक निजी कुएँ में गिर गया है। रेंज अधिकारियों को सूचित किया गया था और एक त्वरित सर्वेक्षण किया गया था।" उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने बचाव के प्रयास में एक पृथ्वी से चलने वाली मशीन का इस्तेमाल किया और एक पिंजरे को भी घटनास्थल पर ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के अंत तक जानवर सुरक्षित रूप से पिंजरे में फंसा हुआ था, जो लगभग दो घंटे तक चला।

प्रयागराज में 12 वर्षीय मासूम की हत्या, नाले के पास पड़ा मिला रक्तरंजित शव

राकेश टिकैत बोले- अगर सुप्रीम कोर्ट कहे तो 26 जनवरी को नहीं निकालेंगे ट्रेक्टर मार्च

कुल्लू में इंसानों के साथ खेलता नज़र आया तेंदुआ, लोग हुए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -