महाराष्ट्र: बारिश-भूस्खलन से अब तक 136 लोगों की मौत, परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये
महाराष्ट्र: बारिश-भूस्खलन से अब तक 136 लोगों की मौत, परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीते दो दिनों में हुई बारिश ने सब कुछ तहस नहस कर दिया है। जी दरअसल महाराष्ट्र में बारिश-भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 136 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ रायगढ़ के तलीये गांव में भूस्खलन के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने गांव का दौरा किया। ऐसे में एकनाथ शिंदे ने बताया कि, 'रायगढ़ के तलीये गांव में हुए भूस्खलन की घटना में 33 शव बरामद हुए और 52 अभी भी लापता हैं। हादसे में कुल 32 घर नष्ट हो गए हैं।' इसके अलावा एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि, 'मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य भी किया जाएगा।'

आगे उन्होंने यह भी बताया कि, 'सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।' वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने सतारा जिले के लिए एक नया रेड अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में जिले के पर्वतीय घाट इलाके में अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अब आने वाले 24 घंटों के लिए तटीय कोंकण इलाके में रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते शुक्रवार को रायगढ़ जिले में अत्यधिक बरसात की वजह से महाड तालुका (प्रखंड) के तलीये गांव में बड़ी दुर्घटना हुई। जी दरअसल यहाँ पहाड़ दरकने से एक पूरा का पूरा गांव तबाह हो गया।

बताया जा रहा है अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि सरकार ने अब तक 33 शव बरामद होने की पुष्टि की है। इसी के साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपको बता दें कि इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं और अधिकारियों ने बताया कि 'कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी 2019 में आई बाढ़ के स्तर से भी ऊपर बह रही है।' आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने भूस्खलन में मरने वाले लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शुक्रवार को घोषणा की है।

राज के साथ कंपनी में शामिल थीं शिल्पा शेट्टी, एडल्ट एप के बारे में थी पूरी जानकारी!

शाहिद कपूर की पत्नी ने करवाया लिप फिलर!

NCLAT ने DHFL के लिए पीरामल संस्थाओं की संकल्प योजना को रद्द करने से किया इनकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -