महाराष्ट्र के इस जिले में लग सकता है लॉकडाउन, जिलाधिकारी ने दिए संकेत
महाराष्ट्र के इस जिले में लग सकता है लॉकडाउन, जिलाधिकारी ने दिए संकेत
Share:

महाराष्ट्र: इस समय कोरोना का कहर महाराष्ट्र में बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में यहाँ हर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या लोगों को हैरान कर रही है। अब इसी पर ध्यान देते हुए नागरिकों को कुछ नियमों और बंदिशों का पालन करना ही होगा नहीं तो पूरे जिले के नागरिकों लॉकडाउन का सामना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। जी दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसी चेतावनी जलगांव के जिलाधिकारी अभिजीत राउत ने दी है।

हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि, 'घर से बाहर निकलते समय हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य है और इस पर अमल किये जाने के लिए सरकारी विभागों को आदेश दिया गया है।' इसके अलावा जिलाधिकारी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि '7 दिनों तक कोरोना के मरीज बढ़ते रहे तो लॉकडाउन लगाना अनिवार्य हो जायेगा।' आप सभी जानते ही होंगे कोरोना का प्रकोप निरंतर बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में यहाँ स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, होटल, रेस्टोरंट, लॉन्स, शादी के हॉल, मॉल्स, उद्यान, खेल मैदान और सार्वजनिक गाड़ियों में यात्रा करने वालों भीड़ के स्थान पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसी के साथ जिलाधिकारी ने पुलिस को भी कड़े निर्देश दे दिया है। पुलिस को कहा गया है 'जो मास्क नहीं लगायें उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।' वहीँ सरकार की तरफ से ये निर्देश भी दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम करने से बचें। इसके अलावा महानगरपालिका, नगरपालिका, पुलिस विभाग भीड़ वाले कार्यक्रमों की अनुमति देते समय 100 लोगों की सीमा निर्धारित करें ऐसे आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नाइजीरिया में हुए स्कूल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने की निंदा

IPL ऑक्शन: 20 लाख बेस प्राइस वाले इन 6 खिलाड़ियों पर होगी सबकी नज़र, शाहरुख़-अजहरुद्दीन भी रेस में...

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस देखकर CM उद्धव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, यहाँ बंद हुए स्कूल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -