पुणे स्टेशन पर बढ़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, लॉकडाउन के डर से हो रहा पलायन
पुणे स्टेशन पर बढ़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, लॉकडाउन के डर से हो रहा पलायन
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में तेजी के साथ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जी दरअसल महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 59,907 नए केस सामने आए हैं, इसी के साथ ही 322 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 30,296 मरीज रिकवर हुए हैं। अब राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की चिंता बढ़ते हुए नजर आ रही है। यहाँ महामारी को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड में दो दिन लॉकडाउन के साथ ही नाइट कर्फ्यू के अलावा कड़े प्रतिबंध लगा डाले हैं। वहीं सरकार द्वारा लगाए जा रहे कड़े प्रतिबंधों के चलते एक बार फिर प्रवासी मजदूरों को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगने का का डर सताने लगा है।

अब लोग वापस अपने घर को लौटने लगे हैं। एक बार फिर से बीते साल के जैसे प्रवासी मजदूर, मुंबई ठाणे, नवी मुंबई और पुणे से पलायन करना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र स्थित पुणे रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ देखने को मिली, जो अपने घरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुणे रेलवे पीआरओ का कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भेजा जा रहा है। हमें लोगों के सहयोग की जरूरत है।

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि पिछले साल भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते जब देश में लॉकडाउन किया गया था तो महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों से भारी तादात में प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए थे। ऐसे में अब एक बार फिर से वही नजारा दिखाई दे रहा है।

आपसी रंजिश के चलते युवक पर हुआ चाक़ू से वार

खुराक की कमी के की वजह से हमें लोगों को वापस भेजना पड़ रहा है: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे

इंदौर में ऑक्सीजन की किल्लत, विजयवर्गीय ने करवाई 600 सिलेंडर की व्यवस्था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -