दहेज़ में दूल्हे पक्ष ने माँगा '21 नाखून वाला कछुआ और काला लेब्राडोर कुत्ता'
दहेज़ में दूल्हे पक्ष ने माँगा '21 नाखून वाला कछुआ और काला लेब्राडोर कुत्ता'
Share:

हम सभी जानते ही हैं कि भारत में दहेज प्रथा एक कानूनी अपराध है, लेकिन फिर भी कई लोग हैं जो दहेज़ लेते भी हैं और देते भी हैं। वही कई बार दहेज के रूप में अटपटी चीजें लेने के चलते लोग सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आया है। यहाँ एक शख्स और उसके परिवार ने दहेज में अटपटी मांग कर दी और इसे जानने के बाद वधु पक्ष के होश उड़ गए। जी दरअसल लड़के वालों की मांग थी कि उन्हें दहेज के दौर पर 21 नाखून वाला कछुआ और एक काला लेब्राडोर कुत्ता चाहिए। हालांकि उनकी ये मांग तो पूरी नहीं हुई, और तो और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी हो गई।

इस मामले को उस्मानपुरा पुलिस ने दर्ज किया और उनका कहना है कि एक शख्स की इसी साल 10 फरवरी को एक लड़की के साथ रामनगर इलाके में सगाई हुई थी। इसी के साथ ही पुलिस का कहना यह भी है कि सगाई के पहले दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार को 2 लाख रुपए नकद और 10 ग्राम सोना दहेज दिया था। हालांकि दुल्हन पक्ष ने यह आरोप लगाया है कि सगाई के बाद से ही दुल्हे के परिवार ने उनके सामने अपनी मांग रखना शुरू कर दिया।

इस मामले में दुल्हन पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि दुल्हे के परिवार ने उनसे 21 नाखून वाले कछुए, एक लेब्राडोर कुत्ते, बुद्ध की एक मूर्ति, एक समाई लैंप स्टेंड और 10 लाख रुपए मांगे। इन पैसों से दूल्हा शादी के बाद बिजनेस शुरू करना चाहता था। इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटीं पुलिस सब इंस्पेक्टर सधाना अवहद का कहना है, 'दुल्हन का परिवार दुल्हे के परिवार की इन मांगों को पूरा करने में असमर्थ था और इसके चलते दूल्हे के परिवार ने शादी तोड़ दी।' वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि दूल्हा पक्ष के इस कदम के बाद दुल्हन के पिता पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस ने उनकी शिकायत पर IPC की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

RBI जल्द लाएगा डिजिटल करेंसी, जानिए पूरा विवरण

बेजुबां से मोहब्बत! पालतू कुत्ते की मौत के बाद भी शख्स नहीं भुला पाया उसकी यादें, 5वीं बरसी पर बनवाई प्रतिमा

इथियोपिया में सहायता की आशंका बढ़ने पर युद्ध की बनाई जा रही है नई योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -