महाराष्ट्र पंचायत चुनाव नतीजे: शिवसेना बनी नंबर 1 तो कांग्रेस चौथे स्थान पर
महाराष्ट्र पंचायत चुनाव नतीजे: शिवसेना बनी नंबर 1 तो कांग्रेस चौथे स्थान पर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीते दिनों हुए ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। जी दरअसल नतीजों में सत्ताधारी पार्टी शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। आज यानी मंगलवार सुबह तक सामने आए नतीजों में शिवसेना को कुल 3113 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि, 'महाराष्ट्र के 34 जिलों की 12,711 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसके नतीजे बीते दिन घोषित किए गए हैं।'

मंगलवार सुबह तक के नतीजे-
•    शिवसेना- 3113
•    बीजेपी- 2632
•    एनसीपी- 2400
•    कांग्रेस- 1823
•    मनसे- 36
•    निर्दलीय- 2344

वैसे आप जानते ही होंगे कि, उद्धव ठाकरे की अगुवाई में चल रही महा विकास अघाड़ी के गठबंधन सरकार के सामने यह पहली बड़ी राजनीतिक चुनौती थी। इसमें अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना को मिलाकर नतीजों को देखें तो करीब सात हजार सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं भाजपा का दावा है कि उनके समर्थित कई निर्दलीयों को भी बड़ी जीत मिली है। आप जानते ही होंगे, 'महाराष्ट्र में 34 जिलों में 12,711 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को हुए चुनाव 79 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं राज्य की ग्राम पंचायतों में 31 मार्च 2020 को चुनाव होने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से 17 मार्च 2020 को चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। वहीं उसके बाद पंचायत चुनाव की घोषणा दिसंबर में गई थी। 

पार्सल में साबुन, परफ्यूम, धूपबत्ती रखकर डिलीवरी बॉय करते थे फ्रॉड

MP: शिवराज सिंह चौहान ने की तांडव बैन की मांग, कहा- 'ओटीटी प्लेटफार्म पर अश्लीलता परोसी जा रही है'

आप सांसद संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -