महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव: सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही भाजपा, शिंदे गुट को भी बढ़त
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव: सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही भाजपा, शिंदे गुट को भी बढ़त
Share:

मुंबई: आज यानी मंगलवार (20 दिसंबर) महाराष्ट्र ग्रामपंचायतों के चुनाव का परिणाम आ रहा है। रविवार को हुए चुनाव में 74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 7 हजार 751 सीटों में से 591 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दफा सरपंचों का चुनाव जनता के प्रत्यक्ष मतदान से हो रहा है। बता दें कि, ग्रामपंचायतों के चुनाव किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह के आधार पर नहीं लड़े जाते हैं, फिर भी यह जमीन स्तर पर अलग-अलग पार्टियों की पकड़ को प्रदर्शित करते हैं।

इस आधार पर देखें तो इन चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरती नज़र आ  रही है। दूसरे नंबर के लिए शिंदे गुट और NCP में टक्कर है। यानी शिंदे गुट ठाकरे गुट से आगे है। कांग्रेस पांचवे यानी अंतिम स्थान पर है। अब तक 6210 सीटों के रुझानों की बात करें, तो भाजपा 1758 सीटों पर, NCP 1175 सीटों पर, शिवसेना शिंदे गुट 755 सीटों पर, शिवसेना ठाकरे गुट 575 सीटों पर और कांग्रेस 775 सीटों पर आगे चल रही है। इसी प्रकार भाजपा और शिंदे गुट मिलकर 2523 और महाविकास आघाड़ी 2525 सीटों पर आगे चल रहे हैं। यानी संयुक्त रूप से भी महाविकास आघाड़ी से भाजपा-शिंदे गुट आगे है। 1191 सीटों पर अन्य/निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

यानी भाजपा-शिंदे गुट यह बाजी जीतने की ओर बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने महाराष्ट्र में भी खाता खोल लिया है। उस्मानाबाद में एक आप का प्रत्याशी विजयी हुआ है। सुबह 8 बजे से मतगणना आरम्भ हुई है। पूरे राज्य के लोगों की उत्सुकता इस बात पर टिकी हुई है कि भाजपा-शिंदे गुट बाजी मार ले जाता है या फिर महाविकास आघाड़ी अपनी ताकत दिखा पाती है। अब तक के रुझान से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा-शिंदे गुट महाविकास आघाड़ी को मात देने जा रहा है।

'विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता', मनोज मुंतशिर ने बोला राहुल गाँधी पर हमला

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिनों का महाब्रेक, लोग बोले- न्यू ईयर मनाने विदेश जा रहे राहुल गांधी

क्या पीएम मोदी ने जिनपिंग से सीमा विवाद पर बात की ? सरकार से पी चिदंबरम का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -