ऑक्सीजन मशीनों की आपूर्ति रोक रही महाराष्ट्र सरकार: CM शिवराज
ऑक्सीजन मशीनों की आपूर्ति रोक रही महाराष्ट्र सरकार: CM शिवराज
Share:

भोपाल: देश भर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब इन सभी के बीच मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को लेकर बहस जैसी छिड़ गई है। हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान दिया है। बीते शनिवार को उन्होंने अपने बयान में यह आरोप लगाया है कि ''महाराष्ट्र सरकार, मध्यप्रदेश के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन रोकने को लेकर इसे बनाने वाली कंपनियों पर दवाब बना रही है।'' जी दरअसल, बीते शनिवार शाम को मुख्यमंत्री कोरोना समीक्षा बैठक कर रहे थे।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के अफसर उन्हें कोरोना काल में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति और रेमडिसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता पर प्रेजेंटेशन दे रहे थे। वहीँ इस दौरान मुख्यमंत्री भी अफसरों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इसी बीच बैठक के दौरान जब ऑक्सीजन का मुद्दा सामने आया तो शिवराज सिंह ने कहा, ''महाराष्ट्र सरकार मध्यप्रदेश के कंसंट्रेटर रोकने को लेकर दवाब बना रही है। मध्यप्रदेश ने पहले कंसंट्रेटर के ऑर्डर दिए थे। अब उन्हें न भेजने के लिए महाराष्ट्र सरकार निर्माता कंपनियों पर दवाब बना रही है कि मध्यप्रदेश से पहले महाराष्ट्र को आपूर्ति दें।''

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि, ''मध्यप्रदेश में 2 हजार ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीनों की पहली खेप आ चुकी है और दूसरी खेप में 650 मशीनें आएंगी। इसके अलावा, जिला स्तर पर कलेक्टरों ने करीब 1300 मशीनें खरीद ली हैं।''

खेल मंत्री किरण रिजिजू को हुआ कोरोना

कोरोना को 'मज़ाक' समझने वाले हो जाएं सावधान, मरने से पहले इस शख्स ने लाइव जाकर बताई सच्चाई

1950 के दशक के फुटबॉल खिलाड़ी अहमद हुसैन का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -