Maharashtra Floods 2019: मुकेश अंबानी ने 5 करोड़ और बिग बी ने 51 लाख रुपये का योगदान दिया
Maharashtra Floods 2019: मुकेश अंबानी ने 5 करोड़ और बिग बी ने 51 लाख रुपये का योगदान दिया
Share:

मुंबईः महाराष्ट्र इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ का दंश झेल रहा है। देश के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ के चपेट में हैं। दक्षिण में सबसे ज्यादा प्रभावित केरल तो पश्चिम में महाराष्ट्र है। इन राज्ययों में जानमाल की काफी क्षति हुई है। इस बीच बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए सरकार के साथ-साथ निजी हाथ भी आगे बढ़ रहे हैं। इसी सिलसिले में मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाढ़ प्रभावित महाराष्ट्र में पुनर्वास कार्य में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने सीएम फडणवीस को चेक दिया। अमिताभ बच्चन ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान दिया। अभिनेता ने इससे पहले किसानों के कर्ज का भुगतान करने के अलावा असम के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य के लिए योगदान दिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को उनके योगदान के लिए ट्विटर के जरिये धन्यवाद दिया।

फडणवीस ने ट्वीट में लिखा, 'महारष्ट्र में आए बाढ़ में राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये के योगदान के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का धन्यवाद!' सीएम ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया। फडणवीस ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भी धन्यवाद देते हुए लिखा, 'शुक्रिया बिग बी, आपका योगदान 'कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए हमारे पुनर्वास के प्रयासों में मदद करने और योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।' इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदूलकर ने भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए फैंस से मदद की अपील की थी। 

2008 से भी बड़ी मंदी आने की आहट

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रियल स्टेट उद्योग को दी राहत, किया यह ऐलान

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेशव्यापी अभियान का आगाज करेंगी वित्त मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -