महाराष्ट्र: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का केस दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का केस दर्ज
Share:

मुंबई पुलिस ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का केस दायर किया है। जी दरअसल परमबीर सिंह के अलावा 7 अन्‍य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दायर की है। इस FIR में 2 सिविलियन और 6 पुलिस वाले शामिल हैं। आप सभी को बता दें कि इन पुलिसवालों में मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान का नाम भी शामिल है। जी दरअसल पुलिस ने दो सिविलियन को गिरफ्तार किया है, इनमे सुनील जैन और पुनमिया नाम का आरोपी शामिल है।

वहीँ बताया जा रहा है कि मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पुलिस ने FIR दर्ज की है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर 2015 से 2018 तक तबादला होने के बाद भी सरकारी आवास का इस्तेमाल करने पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जी दरसल परमबीर जब ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे तब 2 सरकारी आवासों का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में परमबीर सिंह पर साल 2018 तक 54 लाख 10 हजार 545 रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसमें से उन्होंने 29 लाख 43 हजार का भुगतान कर दिया है, लेकिन अभी भी 24 लाख 66 हजार का भुगतान बाकी है।

उस दौरान परमबीर सिंह मालाबार हिल के नीलिमा अपार्टमेंट में रह रहे थे। कुछ सूत्रों का कहना है कि 24 लाख रुपये का यह जुर्माना उनके वेतन से या सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पैसो में से वसूला जा सकता है। आपको हम यह भी बता दें कि परमबीर इस समय होमगार्ड के DG हैं। जी दरअसल परमबीर सिंह ने बीते समय में एनसीपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनके इन आरोपों के बाद विवाद काफी बढ़ गया था और कुछ ही दिन बाद अनिल देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

'ऑक्सीजन की कमी से मौत', केजरीवाल सरकार का 'झूठ' हुआ बेनकाब, अदालत में दिया था झूठा जवाब

गुलाबी ड्रेस में श्वेता तिवारी ने बरपाया कहर

जल्द गुड न्यूज़ देने वाली हैं नेहा कक्क्ड़!, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -