ख़त्म हुआ इंतज़ार, कल होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार, जानिए कौन बनेंगे महाराष्ट्र के मंत्री ?
ख़त्म हुआ इंतज़ार, कल होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार, जानिए कौन बनेंगे महाराष्ट्र के मंत्री ?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार की प्रतीक्षा कल खत्म होने वाली है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा करते हुए कहा है कि मंगलवार को राज्य की सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। इस दौरान लगभग एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, 'कैबिनेट का विस्तार कल मुंबई में होगा। मैं इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता। यह भी नहीं बता सकता कि किसे इसमें जगह मिल जाएगी।'

उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ दिनों में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने कई दफा दिल्ली का दौरा किया है। इस वीकेंड भी दोनों नेता दिल्ली में ही थे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीति आयोग की बैठक में भी शामिल हुए थे। रविवार को ही सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली थी कि नए सप्ताह में एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इसमें कुल 15 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और सुधीर मुनगंटीवार को भी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार में 7 MLA एकनाथ शिंदे गुट के और 8 MLA भाजपा गुट के मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। शनिवार को ही एकनाथ शिंदे ने बताया था कि कैबिनेट विस्तार में देरी के कारण सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ था और जल्दी ही कुछ और मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

योगी के मंत्री राकेश सचान को एक साल की जेल, कोर्ट इस मामले में सुनाई सजा

मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी का समन, कांग्रेस ने बताया 'घोर अपमान'

ओडिशा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, ‘राष्ट्रध्वज’ को लेकर दिया ये संदेश

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -