मुंबई: चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ से किसानों को हुआ बड़ा नुकसान
मुंबई: चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ से किसानों को हुआ बड़ा नुकसान
Share:

मुंबई: चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ ने कोहराम मचाते हुए बहुत कुछ बर्बाद कर दिया। जी दरअसल ’गुलाब’ के कहर के चलते महाराष्ट्र में खेती की जमीन को नुकसान पहुंचा है। वहीं सरकारी आंकलन को माने तो राज्य की करीब 30 लाख हेक्टेयर से ज्यादा खेती को नुकसान पहुंचा है। ऐसी खबरें हैं कि 36 जिलों में से करीब 21 जिले ‘गुलाब’ की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हाल ही में कृषि मंत्री दादासाहेब भूसे ने इस बारे में जानकारी दी है। हाल ही में उन्होंने बताया कि, 'शुरुआती आंकलन के मुताबिक फसल का नुकसान 30 लाख हेक्टेयर से अधिक है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'एक बार जमीन का मूल्यांकन होने के बाद सटीक जानकारी सामने आ सकेगी। चक्रवाती तूफान की वजह से नुकसान और भी बढ़ने की संभावना है। कुल 36 जिलों में से 21 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।' सामने आने वाली खबर को माने तो मराठवाड़ा के सभी आठ जिलों– बीड, लातूर, औरंगाबाद, हिंगोली, उस्मानाबाद, नांदेड़, परभणी, जालना में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ की वजह से भारी बारिश और बाढ़ से हालात पैदा हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी विदर्भ की तुलना में पश्चिमी विदर्भ बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ था।

बताया जा रहा है बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल और वाशिम जिले तूफान की वजह से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। हाल ही में जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने कहा, 'फसल के नुकसान का पंचनामा तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिन जगहों पर मूल्यांकन के लिए जाने की जरूरत होती है, उस काम को भी 10 दिनों के भीतर पूरा किया जा सकता है। इलाकों में बाढ़ की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारी साइट पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।'

आमजन पर महंगाई की मार, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लिया ये संकल्प

पवन कल्याण को गांधी जयंती के मौके पर जनसभा करने से पुलिस ने किया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -