महाराष्ट्र में 7 लाख के पार पहुंचे कोरोना केस, मंगलवार को मिले 10 हज़ार से अधिक नए मरीज
महाराष्ट्र में 7 लाख के पार पहुंचे कोरोना केस, मंगलवार को मिले 10 हज़ार से अधिक नए मरीज
Share:

मुंबई:​ देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोज़ाना सामने आ रहे संक्रमण के नए मामले पुराना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।   देश में संक्रमितों की तादाद 32 लाख 35 हजार 115 हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 7 लाख से अधिक हो गए है। मंगलवार को यहां 10 हजार 424 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में 7 लाख 3 हजार 823 मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 43.2 हजार नमूने की जांच की गई। इससे पहले सोमवार को 46 हजार 616 जांच की गई थी। वहीं, राज्य में पांच जिले ऐसे हैं, जहां रिकवरी रेट 80% से अधिक हो गया है। मुंबई में 81.3 फीसद, हिंगोली में 82.1 फीसद, ठाणे में 81.9 फीसद, अकोला में 80.9 फीसद, और गढ़चिरौली में 86.8 फीसद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह कोरोना वायरस के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में 67 हजार 151 केस रिपोर्ट किए गए। वहीं, 1059 लोगों की जान चले गई। इसके साथ देश में अब तक मरीजों की तादाद बढ़कर 32 लाख 34 हजार 475 हो गई है। इनमें 7 लाख 7 हजार 267 सक्रीय मामले हैं। वहीं, 24 लाख 67 हजार 759 लोग रिकवर  गए हैं। अब तक देश में 59 हजार 449 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देश में 8 लाख 23 हजार 992 कोरोना टेस्ट किए गए। इसके साथ अब तक 3 करोड़ 76 लाख 51 हजार 512 नमूने का परिक्षण किया जा चुका है।

सेंसेक्स में 100 से अधिक अंकों की बढ़त, निफ़्टी 11500 के पार

राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं हुईं साइना, पति कश्यप है वजह

भारत ने पाक के इन झूठों से उठाया पर्दा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -