महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट, एक ही दिन में सामने आए 811 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट, एक ही दिन में सामने आए 811 नए मामले
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप थमता नज़र नहीं आ रहा है। शनिवार को पूरे देश में मिले 1819 नए मरीजों में से लगभग आधे यानी 811 नए मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7,628 तक पहुंच गया है। यहां 323 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 मरीजों की जान गई है।

हालांकि शनिवार को 119 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सूबे में अब तक कुल 1076 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना से सबसे अधिक चिंताजनक हालात मुंबई में हैं, जहां इस महामारी से 191 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही शहर में 13 मरीजों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में कुल मरीजों की तादाद 4447 हो गई है।

वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने 22 मार्च से अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन के 69374 केस दर्ज किए हैं, जबकि 477 लोगों को पुलिस वालों पर हमले के मामलों में अरेस्ट किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है- 22 मार्च से अब तक 14,955 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है, बंद के दौरान प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए 47,168 वाहनों का चालान किया गया है।

रेलवे को कोरोना ने लगाई तगड़ी चपत, सामने आई चौकाने वाली जानकारी

खुशखबरी : नहीं भरना पड़ेगी तीन महीनें की फीस, कई स्कूल ने किया फैसला

लॉक डाउन के बीच चमका विदेशी मुद्रा भंडार, इकॉनमी पर पड़ेगा सकारात्मक असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -