महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख को हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटों में साढ़े नौ हज़ार नए केस
महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख को हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटों में साढ़े नौ हज़ार नए केस
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री असलम शेख कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री असलम शेख में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है, किन्तु उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें कि कांग्रेस नेता असलम शेख मलाड वेस्ट से तीसरी बार MLA चुने गए हैं और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 9 हजार 518 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ राज्य संक्रमितों की तादाद 310455 हो गई है। जिनमें 128730 सक्रीय मामले हैं। जबकि, 169569 मरीज संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। वहीं 11854 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं अगर देश की बात करें तो, देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 40 हजार 243 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके साथ ही 1 दिन में 675 लोगों की मौत हुई है।

बता दें की 24 घंटे में कोरोना के 40,243 मामले रिपोर्ट होने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की तादाद 11 लाख 18 हजार 107 हो गई है। इनमें 3,89, 803 सक्रीय मामले हैं। जबकि, एक दिन में 22,742 मरीज रिकवर हुए हैं। इसी के साथ देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद 7,00,399 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 27,503 हो गया है।

आम जनता को एक और झटका, डीजल की कीमत में फिर हुआ इजाफा, पेट्रोल स्थिर

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं चीनी अतिक्रमण पर सरकार की रणनीति

एक सप्ताह के लिए इस शहर में लगा सख्त लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -