महाराष्ट्र से आई राहतभरी खबर, बीते 24 घंटे में मिले केवल इतने कोरोना मामले
महाराष्ट्र से आई राहतभरी खबर, बीते 24 घंटे में मिले केवल इतने कोरोना मामले
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का संकट एक बार फिर से बढ़ता चला जा रहा है। इन सभी के बीच एक अच्छी खबर भी है। जी दरअसल नए मामलों में बीते कुछ दिन की तुलना में बीते सोमवार को पहली बार कमी मिली है। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 24,645 नए केस मिले हैं। जी दरअसल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग का कहना है बीते सोमवार को सामने आए कोरोना के नए मामलों के बाद राज्य में 25 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना से 58 मरीजों की मौत हुई है।

बीते सोमवार को राज्य में संक्रमण से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 53,457 पर पहुंच चुका है। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 22 लाख 34 हजार 330 हो चुकी है। बीते सोमवार को 19,463 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना के नए मामलों में कमी देखने के लिए मिली है। बीते सोमवार को कुल 3,262 मामले मिले हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 2,195 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 88 हजार 444 हो गई है।

कुल कितने और कहाँ मिले हैं कोरोना के केस- मुंबई- 3,262

नासिक- 583

जलगांव – 680

पुणे -2,365

पिंपरी-चिंचवड़ -1,195

औरंगाबाद- 966

नागपुर- 2,741

महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। यहाँ कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। वैसे आप जानते ही होंगे महाराष्ट्र के कई इलाकों में लॉकडाउन लागू है। बीते सोमवार को ही महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है। हमें पहले की ही तरह अपने जंबो कोविड-19 सेंटर को एक्टिवेट करना होगा।

जल्द ही कैप्सूल के रूप में आएंगी कोरोनोवायरस वैक्सीन, ये कंपनी करेगी विकसित

राम मंदिर निर्माण कार्य में पाए गए कुछ पुराने अवशेष और मूर्तियां: रिपोर्ट्स

सहायक प्रोफेसर पद पर यहां निकली बंपर वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -