औरंगाबाद को संभाजीनगर कहने में कुछ भी नया नहीं है: उद्धव ठाकरे
औरंगाबाद को संभाजीनगर कहने में कुछ भी नया नहीं है: उद्धव ठाकरे
Share:

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते शुक्रवार को फिर से एक विवादित बयान दे डाला है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'औरंगाबाद को संभाजीनगर कहने में कुछ भी नया नहीं है।' वैसे उनका यह बयान उस समय आया जब औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के प्रस्ताव का कांग्रेस जमकर विरोध जता रही है। आपको हम यह भी बता दें कि संभाजी, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के बड़े बेटे थे।

बीते दिनों ही मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर औरंगाबाद को संभाजीनगर बताया गया था। ऐसे में यह देखकर कांग्रेस और राकांपा ने जमकर आलोचना की थी। इस आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा कि 'उसमें नया क्या है? हम वर्षों से औरंगाबाद को संभाजीनगर कहते आ रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'औरंगजेब धर्मनिरपेक्ष नहीं था। धर्मनिरपेक्ष उसके लिए उपयुक्त शब्द नहीं है।' यह सभी बातें शिवसेना प्रमुख ने अपने निजी निवास मातोश्री पर संवाददाताओं से की।

वैसे आपको याद हो तो इससे पहले नासिक के दो भाजपा नेताओं को शिवसेना में शामिल किया गया है। अब हाल ही में मुख्यमंत्री के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा है कि, 'शहर का नाम बदलने से लोगों की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आता है । इसमें कहीं कोई विकास नहीं है। हम अपने इस रूख से मुख्यमंत्र को अवगत करायेंगे।' आपको याद हो तो शिवसेना ने साल 1995 में पहली बार औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने की मांग की थी और यह मांग आज तक हो रही है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर बरसे सांसद संजय राउत

पहले कोरोना ने किया दुनिया को हैरान, अब 24 घंटे में मौत की ख़बरों ने किया लोगों को परेशान

इंग्लैंड, स्कॉटलैंड पहुंचने वाले यात्रियों को प्रवेश के लिए नकारात्मक कोविद -19 परीक्षणों की आवश्यकता होती है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -