खेलने के बहाने 4 साल की लड़की को ले गया 9 साल का लड़का और फिर...
खेलने के बहाने 4 साल की लड़की को ले गया 9 साल का लड़का और फिर...
Share:

महाराष्ट्र से अपराध का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ अपने पड़ोस की साढ़े चार साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 9 साल के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है यह घटना उल्हासनगर कस्बे की है। यहाँ ठाणे थाने में मामला दायर किया गया है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया। इस मामले के बारे में पता उस समय चला जब लड़की ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की।

इस मामले में विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों ने कहा कि, 'लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।' इसके अलावा एक अन्य मामला पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली इलाके का है। जहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और मौत की घटना के कुछ ही दिन बाद जिले में ही एक और किशोरी अपने रिश्तेदार के मकान में फांसी से लटकी हुई मिली है।

इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि धनताला में अपने रिश्तेदार के घर गई 15 साल की किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। इसी के साथ पुलिस अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि किशोरी का शव उसके रिश्तेदार के मकान में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला। आगे उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लू की चपेट में दिल्ली, तेजी से बढ़ने वाली है गर्मी

बड़ी खबर: पटरी से उतरे पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे

मुंबई में हत्या कर इंदौर में जलाई लाश, पत्नी-बेटी-दामाद ही निकले हत्यारे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -