विधायक ने दर्ज करवाया 6 टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस, जानिए क्या है मामला
विधायक ने दर्ज करवाया 6 टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस, जानिए क्या है मामला
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र में एक टोल प्लाजा के 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दायर किया गया है। जी दरसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक टोल कर्मचारियों पर यह आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक की कार को टोल शुल्क चुकाए बिना नहीं जाने दिया। केवल इतना ही नहीं बल्कि वह कार चालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस घटना को बीते बुधवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट की बताया जा रहा है। यह मामला ठाणे के पद्घा टोल प्लाजा का है। इस दौरान कांग्रेस विधायक हीरामन खोसकर मुंबई से नासिक लौट रहे थे, तभी यह सब हुआ।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि खोसकर नासिक में इगतपुरी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस घटना के होने के बाद, विधायक के कार चालक ने पुलिस में शिकायत दायर करवा दी है और उसी को आधार मानते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) के तहत 6 टोल बूथ के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दायर कर लिया गया है। वैसे पद्घा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि अबतक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में विधायक खोसकर ने यह आरोप लगाया कि जब उनकी कार टोल प्लाजा पर पहुंची, तो कुछ बूथ कर्मचारियों ने वाहन रोक दिया।

उन्होंने आगे बताया कि बूथ कर्मचारियों को उनके ड्राइवर ने बताया कि विधायक कार में बैठे हुए हैं और कार पर विधायक का स्टिकर भी था, लेकिन, कर्मचारियों ने कुछ नहीं माना। उसके बाद उन्होंने आईडी कार्ड दिखाने की मांग की और कार्ड दिखाए जाने से पहले ही वह ड्राइवर को अभद्र भाषा कहने लगे। उसके बाद उन्होंने ड्राइवर से मारपीट भी की। अब विधायक का कहना है कि "अगर हमारे साथ इनका व्‍यवहार ऐसा है, तो अंदाज लगाया जा सकता है कि वे आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करेंगे।"

केदारनाथ त्रासदी: 3000 से अधिक लापता शवों के लिए तलाशी अभियान शुरू, 10 टीमों का हुआ गठन

ड्रग्स केस में नाम आने पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह, पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

100 वर्षीय महिला ने पेश की मिशाल, अपनी सकारात्मक सोच के सहारे जीती कोरोना से जंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -