Maharashtra Board : 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Maharashtra Board : 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
Share:

लाख़ों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म करते हुए आज महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किया गया है। ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा की बोर्ड परिक्षा में शामिल रहे थे, वे अपना परिक्षा परिणाम महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और maharashtraeducation.com पर देख सकते हैं। साथ ही छात्र मोबाइल एप पर भी अपना परिक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

 

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा को बीच में ही रोकने का निर्णय लिया था, परीक्षा के शेष पेपर रद्द करने पड़े थे। सभी छात्रों को उनके पुराने रिकॉर्ड और हो चुके पेपर को देखते हुए मार्क्स दिए गए हैं। इस वर्ष की परिक्षा में कुल 12, 81,712 छात्र पास घोषित हुए हैं। परिक्षा में इस बार फिर से लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। इस बार परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 94 रहा है, तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 88 रहा है।  

छात्र इस तरह आसानी से चेक कर सकते हैं अपना परिणाम 

- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट maharashtraeducation.com या mahresult.nic.in पर जाना होगा।  

- अब आपको रिजल्ट के लिए डाउनलोड परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। 

- इस कड़ी में आपको पंजीकरण संख्या, रोल नंबर आदि जरूरी जानकारी दर्ज करना होगा। 

- ये सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपका परीक्षा परिणाम आपके समक्ष होगा। 

- अब आप चाहे तो आगामी समय के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसका प्रिंटआउट या फिर स्क्रीनशॉट भी लें सकते हैं।  

 

 

Kerala DHSE +1 results 2020 : जल्द जारी होगा परिणाम, यहाँ चेक करें छात्र

रिजल्ट से 'नाखुश' विद्यार्थियों से बोले पीएम मोदी- उम्मीद मत छोड़िए, आप सब चमत्कार करोगे

जारी हुए तमिलनाडु कक्षा 12 के परिणाम, यहाँ करें चेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -