कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से बालासाहेब थोराट ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से बालासाहेब थोराट ने दिया इस्तीफा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने इस बारे में बताया है। इसी के साथ, पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की कवायद भी आरम्भ कर दी है। बताया जा रहा है इस लिस्ट में नाना पटोले, नितिन राउत, अमित देशमुख जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

वैसे कांग्रेस पार्टी में अब ये मांग भी की जा रही है कि ऐसा नेता नया प्रदेश अध्यक्ष बने जो पार्टी के काम को बखूबी निभा सके। वैसे आप सभी को पता ही होगा कि इससे पहले बालासाहेब थोराट ने यह कमान संभाली थी लेकिन अतिरिक्त प्रभार मिल जाने की वजह से वह अपने काम को सही तरीके से नहीं कर पाए थे। वैसे फिलहाल उनके नए फैसले पर अभी तक पार्टी की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बालासाहेब थोराट महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री के साथ-साथ कांग्रेस विधिमंडल के नेता भी हैं। वहीँ सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त बोझ के कारण उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मन बनाया है। वैसे आपको पता हो तो इससे पहले बालासाहेब थोराट के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 44 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि थोराट के कुशल नेतृत्व के कारण ही कांग्रेस आज महाराष्ट्र की सत्ता में बनी हुई है।

महाराष्ट्र: कॉलेजों के फीस मांगते ही भड़के अभिभावक, कहा- 'लॉकडाउन में नहीं ली सुविधाएं, फिर क्यों...'

केरल में फिर से खुले कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर

भाजपा के वरिष्ठतम नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -