महाराष्ट्र ATS ने की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से एक और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS ने की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से एक और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Share:

मुंबई: नवरात्रि, रामलीला और अन्य उत्सवों के दौरान देश भर में आतंकी हमलों की साजिश के खुलासे हो रहे हैं। वहीं इन साजिशो को रच रहे छह आतंकियों की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र एटीएस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आज (शनिवार, 18 सितंबर) सुबह मुंबई के जोगेश्वरी से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है पकड़े गए संदिग्ध का नाम जाकिर है। आप सभी को बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मुंबई से ही गिरफ्तार किए गए जान मोहम्मद शेख की पूछताछ में जाकिर का नाम सामने आ चुका है। इस जानकारी के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा इसकी जानकारी महाराष्ट्र एटीएस को दी गई।

वहीं अब मुंबई ATS ने जाकिर को उसके जोगेश्वरी स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। आप सभी को बता दें कि जाकिर नाम का यह संदिग्ध जान मोहम्मद का हैंडलर समझा जा रहा है और वह लगातार जान मोहम्मद से संपर्क में था। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक है कि जाकिर ने ही जान मोहम्मद को मुंबई में हथियार लाने के लिए कहा था। आप सभी को बता दें कि 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

यह सभी लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है इन 6 आतंकियों में से एक मुंबई के धारावी का रहने वाला है। वहीं मुंबई के जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया को मुंबई से दिल्ली जाते वक्त राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि जान मोहम्मद शेख के परिवार को भी पुलिस पूछताछ के लिेए ले गई थी। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जान मोहम्मद की पत्नी ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं।

मार्च 2022 तक भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे: नितिन गडकरी

सुनील शेट्टी ने बांटे 800 एयर प्यूरीफायर

जानिए आखिर क्यों इतने महंगे होते हैं iPhone?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -