अमित शाह ने की मुंबई में भाजपा नेताओं के साथ बैठक, शिवसेना ने बनाई दूरी
अमित शाह ने की मुंबई में भाजपा नेताओं के साथ बैठक, शिवसेना ने बनाई दूरी
Share:

मुंबईः आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र में राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों राज्य में 'महाजनादेश यात्रा' पर निकले हैं। अमित शाह इसी यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई प्रवास पर हैं। शाह ने राज्य में सीएम फडणवीस समेत आला नेताओं के साथ चुनाव को लेकर मंत्रणा की। इस बैठक से सहयोगी शिवसेना ने दूरी बनाए रखी। अमित शाह मालाबार हिल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास (वर्षा) पर भी गए।

शाह की बैठक केवल भाजपा नेताओं के लिए ही थी और उन्होंने यहां प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर का भी दौरा किया। अमित शाह ने रविवार को सोलापुर में फड़नवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण के समापन के दौरान एक रैली को संबोधित किया, जो आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक जन अभियान था। अमित शाह रात में सोलापुर में ठहरे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और कुछ अन्य नेताओं के साथ बातचीत की।

ऐसा माना जा रहा था कि शाह शिवसेना नेताओं के साथ बैठक करेंगे। लेकिन ऐसा नही हुआ। बता दें कि साल 2014 में दोनों दल अलग-अलग लड़े थे। बीजेपी को 288 में 121 सीट मिली थी और उसने सरकार बनाई। बाद में शिवसेना भी सरकार में शामिल हो गई। शिवसेना राज्य में अपना सीएम चाहती है। इसलिए दोनों के बीच मतभेद है। शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे भी इन दिनों राज्य में चुनावी यात्रा पर हैं।

NRC की तनातनी के बीच असम जाएंगे अमित शाह, NEC की बैठक में होंगे शामिल

NRC के खिलाफ ममता का बड़ा ऐलान, 12 सितम्बर को कोलकाता में निकलेंगी मार्च

भाजपा और बजरंग दल पर लगाया था संगीन आरोप, दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -