महाराष्ट्र और केरल में बढ़ा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा, जानिए क्या रहा आंकड़ा
महाराष्ट्र और केरल में बढ़ा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा, जानिए क्या रहा आंकड़ा
Share:

महाराष्ट्र और केरल में कुछ लोगों के लिए गए सैंपल में E484K और N440K के परिवर्तन को देखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, भारत में वैश्विक स्तर पर चिंता करने वाले Sars-Cov-2 के कुछ म्यूटेशन भारत में उत्पन्न हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों राज्यों में कोविड मामलों में म्यूटेशन और स्पाइक के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। जंहा इस बात का पता चला है कि  राज्य में कोविड-19 केस में अचानक स्पाइक के मद्देनजर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, गृह सचिव अजय भल्ला और 2 मंत्रालयों के अधिकारी भी मौजूद थे। कोविड-19 केस और म्यूटेशन में सीधा संबंध नहीं

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने बोला “महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में कोरोना केसों और हाल ही में म्यूटेशन N440K और E484K में हाल के उछाल के मध्य कोई सीधा संबंध नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड से जान गंवाने वाले मरीजों में 83 में से महाराष्ट्र में 35, केरल में 15, पंजाब में छह, छत्तीसगढ़ में 5 और मध्यप्रदेश में 4 हैं। महाराष्ट्र में अब तक 51,788, तमिलनाडु में 12,460, कर्नाटक में 12,294, दिल्ली में 10,900, पश्चिम बंगाल में 10,249, उत्तर प्रदेश में 8,715 और आंध्र प्रदेश में 7,167 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है।

भारत में बीते हफ्ते (15-21 फरवरी) में कोरोना के 1,00,990 ताजा केस दर्ज हुए। पांच हफ्ते के उपरांत किसी हफ्ते में 1 लाख से अधिक केस दर्ज किए गए। पिछले हफ्ते कोविड के 77,284 नए मामले सामने आए थे, ऐसे में बीते हफ्ते के तुलना में इस हफ्ते 31 प्रतिशत केस बढ़ गए। राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा कोविड केस महाराष्ट्र में बढ़े, जहां इस हफ्ते 81 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। वहीं भारत में बीते  सप्ताह तक औसतन कोरोना केस का आंकड़ा 11,430 थी जो इस सप्ताह के आंकड़ों के बाद बढ़कर 12,770 हो गया। हालांकि हफ्ते दर हफ्ते होने वाली मौतों के आंकड़ों में स्थिरता देखी गई है।

मथुरा में कार-टैंकर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

'विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है।।।', राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी

स्पाइसप्रेस ने सिंगापुर के लिए अनुसूचित कार्गो सेवाएं की शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -