नागपुर के बाद महाराष्ट्र के इस शहर में लगने जा रहा है लॉकडाउन
नागपुर के बाद महाराष्ट्र के इस शहर में लगने जा रहा है लॉकडाउन
Share:

अकोला: महाराष्ट्र में इस समय कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच कई जिलों में लॉकडाउन लगने की चर्चाएं हो रही है। आप देख रहे होंगे महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार अलर्ट पर है। अब सरकार ने कोरोना के कहर को देखते हुए अकोला शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के शहर अकोला में 15 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक घर से बाहर निकलने की अनुमति किसी को नहीं होगी। इस बीच जरूरी सेवाओं मे थोड़ी ढील दी गई है।

आप सभी जानते ही होंगे अकोला से पहले नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के कारण यहाँ लॉकडाउन लगाया गया है। जी दरअसल यहां 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने बीते गुरूवार को यह घोषणा की है। आप जानते ही होंगे जिले में पिछले महीने से रोजाना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है। जी दरअसल नितिन राउत ने जिले के शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'नागपुर थाना आयुक्तालय में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा।'

आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले साल जनवरी में राज्य के सभी 36 जिलों के लिये प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की थी। अब हाल ही में नितिन राउत ने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत र्किमयों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी।'

अब मोदी शासन पर भड़के CPIM, कहा- 'चुनावी तानाशाह बन गया है भारत'

प्रधानमंत्री मोदी आज क्वाड मीटिंग में लेंगे हिस्सा

किसानों ने 169 दिन बाद अमृतसर के पास रेल पटरियों पर दिया धरना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -