महाराष्ट्र: पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान, 36 लोगों की मौत.. कई शव दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र: पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान, 36 लोगों की मौत.. कई शव दबे होने की आशंका
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड तहसील के अंतर्गत आने वाले तलई गांव में एक पहाड़ से चट्टान टूटकर गिर गई। हादसे में 36 लोगों की जान चली गई है और कइयों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में दबे 36 शवों को अब तक स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया है।

दरअसल, महाड़ तहसील के तलई गांव में एक पहाड़ से विशालकाय चट्टान टूटकर गिर गई। जिसके नीचे दबने की वजह से 36 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जिलाधिकारी ने 32 मौतों की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे बड़ी तादाद में शव दबे हो सकते हैं। यह हादसा कल शाम 4ः30 का बताया जा रहा है। महाराष्ट्र विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्षप प्रवीण दरेकर ने आशंका जताते हुए कहा है कि हादसे में कम से कम 40 से 50 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, यह संख्या लगभग दो गुनी है। उनका कहना है कि लगभग 80 से 90 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। दरेकर का आरोप है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद बचाव कार्य के लिए प्रशासन की तरफ से कोई टीम नहीं पहुंची है। मलबे से निकाले गए 36 शवों को स्थानीय लोगों ने ही बाहर निकाला है।

थाईलैंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को लुभाने के लिए बनाई नई योजना

'गृहमंत्री इस्तीफा दें, पीएम मोदी के खिलाफ हो जांच...' Pegasus कांड पर राहुल गांधी की मांग

सप्ताहभर रही सोने में गिरावट, चांदी की कीमतों में भी हुई भारी कमी, जानिए क्या है आज दाम?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -