महाराष्ट्र में 5 लोगों ने दी 'कोरोना' को मात, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
महाराष्ट्र में 5 लोगों ने दी 'कोरोना' को मात, जल्द होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना की चपेट में आने वाले शुरुआती मरीजों में से 5 की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन मरीजों को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। शुक्रवार की सुबह राज्य स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेशभर में कोरोना की चपेट में आये सभी मरीजों में से 5 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 5 मरीजों की 24 घंटे की अंतराल पर दोनों रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

BMC स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में उपचार ले रहे दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। चूंकि इन मरीजों का 14 दिन का समय पूरा नहीं हुआ है, इसलिए आगामी कुछ दिन तक इन्हें अस्पताल के एक सामान्य वॉर्ड में रखा जाएगा। एक और मरीज की जाँच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, लेकिन अभी शाम तक उसकी दूसरी रिपोर्ट आनी शेष है।

शुक्रवार को प्रदेश में 3 और कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। साथ ही इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग आरंभ कर दी गई है। इन 3 नए मामलों के साथ पूरे प्रदेश में कोरोना के मरीजों की तादाद 52 हो गई है, इसमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। आपको बता दें कि देश मे सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र से हैं।

अनिल अंबानी से 9 घंटों तक चली पूछताछ, 30 मार्च को फिर होंगे हाज़िर

इस प्रमाण पत्र के दम पर अर्धसैनिक बनना होगा आसान

कमलनाथ के इस्तीफा देते ही मंत्री प्रदीप जायसवाल ने मारा यू-टर्न, कह दी बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -