एक ही परिवार के 12 लोग निकले 'कोरोना' पॉजिटिव, हज से वापस आए 4 सदस्यों से फैला वायरस
एक ही परिवार के 12 लोग निकले 'कोरोना' पॉजिटिव, हज से वापस आए 4 सदस्यों से फैला वायरस
Share:

मुंबई: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां अब तक 130 केस दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि कोल्हापुर में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। पता चला है कि इन्हें यह संक्रमण परिवार के ही उन चार सदस्यों से हुआ, जो हज करने गए थे। वहां से लौटने के बाद उनसे परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है।

जानकारी के अनुसार, सांगली जिले के इस्लामपुर गांव का रहने वाले इस परिवार के 4 सदस्य हज करके भारत वापस लौटे थे। लौटने पर परिवार के 4 सदस्यों को अलग-थलग में रखा गया। जांच के बाद 23 मार्च को इन सबकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 25 मार्च को परिवार के 5 और सदस्यों का टेस्ट कराया गया। ये पांचों भी पॉजिटिव मिले। इसके बाद परिवार के 3 और लोगों को बुलाया गया, जो संक्रमित पाए गए। इस तरह से एक ही परिवार के 12 लोग जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।

इस बीच सांगली जिले के सिविल सर्जन संजय सालुनखे ने कहा कि अब परिवार के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। इन सबकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। डॉक्टरों को इस बात का भय है कि कोरोना की ये चेन बेहद लंबी हो सकती है। यानी इस गांव के कई लोग इससे संक्रमित हो गए होंगे। इसके अलावा चिकित्सकों  ने परिवार के सारे करीबी रिश्तेदारों को भी अलग-थलग कर दिया गया है। 

आखिर क्यों फसल पकने में हो रही देरी ?

कोरोना का खौफ, RBI ने अपने 50 कर्मचारियों को किया क्वारंटाइन

एक छोटी बच्ची का वीडियों संदेश पीएम मोदी ने किया शेयर, यहाँ देखे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -