इंदौर: MY अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
इंदौर: MY अस्पताल में वार्ड बॉय ने महिला मरीज के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से आए दिन अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। यहाँ के महाराजा यशवंतराव अस्पताल यानी MY अस्पताल में तो आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना घटती रहती है। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत यहाँ एक महिला मरीज ने वार्ड बॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के तहत यह घटना 26 जुलाई की है। इस मामले में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बात करते हुए बताया कि, 'मामले में आईपीसी की धारा 376 2D के तहत शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।'

इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला को 26 जुलाई को डासलिसिस के लिए महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ इलाज के दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने एनीमा लगाने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में अब महिला ने यह आरोप लगाया है कि जब उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इस बारे में शिकायत दी, तो उन्होंने मामले को सुलझाने का दबाव डाला और दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी। इस मामले में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने घटना के बाद दो दिन तक उसे एक निजी कमरे में रखा ताकि कोई उनसे मिल नहीं पाए।

वहीँ उसकी छुट्टी के समय भी उन्हे पीछे के गेट से अस्पताल से बाहर निकाल गया। इस मामले में पीड़िता ने यह भी कहा है कि जब मामला मीडिया में पहुंच तो अस्पताल के अधीक्षक डॉ। पीएस ठाकुर ने मामले को छिपाने के लिए जांच के बहाने उन्हें जबरन छुट्टी दे दी। बीते सोमवार को महिला ने इंदौर के संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

19 अगस्त को अक्षय कुमार की बेल बॉटम से टकराएगी ये बड़ी फिल्म, होगी जबरदस्त तकरार

मानसून सत्र को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- यह लोकतंत्र और नागरिकों का अपमान...

क्या Bigg Boss OTT का हिस्सा होंगी शहनाज गिल?, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -