इस तेलुगु फिल्म को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
इस तेलुगु फिल्म को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
Share:

हैदराबादः विवादों में रही तेलुगु फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। महानटी फिल्म गत वर्ष ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म की जितनी तारीफ हुई थी, उसकी उतनी ही निंदा भी की गई थी। अब इसी सिनेमा को कई कैटेगरी में राष्ट्रीय पुस्कार प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। ऐलान के मुताबिक इस फिल्म को तीन पुरस्कार प्राप्त हुए। पहला बेस्ट तेलुगु मूवी, दूसरा मेन रोल निभानी वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, जिन्हें बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट कॉस्च्यूम पुरस्कार मिला है।

इसके अतिरिक्त तीन अन्य तेलुगु फिल्मों को भी पुरस्कार मिले हैं। ये तीनों सिनेमा है-रंगस्थलम, चि.ल.सौ. और आ शामिल है। इस फिल्म को तत्कालीन एक्ट्रेस सावित्री के जीवनी पर नाग अश्विन के निर्देशन में निर्मित किया गया। इस मूवी में कीर्ति सुरेश ने मेन रोल अदा किया है। कीर्ति सुरेश तमिल अभिनेत्री हैं लेकिन वह तेलुगु और मलयालम में भी फिल्में करती हैं।

वह मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश कुमार और सीनियर अभिनेत्री मेनका की बेटी हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1992 को हुआ था। कीर्ति ने वर्ष 2000 में पायलट्स मूवी से बतौर चाइल्ड कलाकार डेब्यू किया था। फैशन डिजाइनर की पढ़ाई करने वाली कीर्ति ने 2013 में आई मलायलम मूवी गीतांजलि में मुख्य भूमिका अदा की। कीर्ति अपने देशी परिधानों से सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई है।  सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है।इंस्टा पर कीर्ति के 3.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कीर्ति कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

Section 375 Trailer : निर्भया केस को याद दिलाता फिल्म का ट्रेलर

जन्मदिन के खास मौके पर सामने आया श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर पेज

सलमान-शाहरुख़ और पीएम मोदी को पीछे छोड़ आगे निकली सनी लियॉन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -