पटना में स्थित है महामाया शक्तिपीठ, हर मनोकामना होती है पूरी
पटना में स्थित है महामाया शक्तिपीठ, हर मनोकामना होती है पूरी
Share:

नवरात्रि का पर्व चल रहा है और इस पर्व के दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं माता रानी के शक्तिपीठ के बारे में। आज हम बात करेंगे माँ महामाया के बारे में। कहा जाता है महामाया शक्तिपीठ को लेकर विद्वानों के बीच मतांतर हैं। जी दरअसल कुछ इसे बिहार की राजधानी पटना में स्थित बतलाते हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि माता का यह शक्तिपीठ बंग्लादेश के सिलहैत जिला के भोरभोर नामक जगह में है।

हालाँकि काफी खोजबीन के बाद यह साक्ष्य मिले हैं माता का यह शक्तिपीठ पटना में है। जी दरअसल बिहार की राजधनी पटना में स्थित पटनेश्वरी देवी को ही शक्तिपीठ माना जाता है। चूंकि यह क्षेत्र पहले मगध कहलाता था, इसलिए इस शक्तिपीठ को मगध शक्तिपीठ भी कहते हैं। कहा जाता है शक्तिपीठ महात्म्य के अनुसार जब श्री विष्णु ने माता सती के अधजले शरीर का अपने सुदर्शन चक्र से विच्छेदन किया, तब इस क्षेत्र में माता के दाहिने जंघा का निपात हुआ था। इस शक्तिपीठ की शक्ति देवी ‘सर्वानन्दकरी/महामाया’ एवं भैरव ‘व्योमकेश’ के नाम से जाने जाते हैं।

जी हाँ और कहते हैं देवी के इस शक्तिपीठ में नवरात्रि, महाशिवरात्रि के अलावा सभी प्रमुख त्योहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। जी दरअसल यहाँ इस पर्व के अलावा नवरात्रि का पर्व भी धूम-धाम से मनाया जाता है। जो लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं माता उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

नवरात्रि: नेत्रों का है विकार तो जरूर करें नैनादेवी मंदिर के दर्शन

विचित्र और गुप्त तरह से होती है मां पाटन देवी की पूजा, यहाँ कर्ण स्नान करने से दूर हो जाता है कुष्ठ रोग

श्री कृष्ण को पाने के लिए राधा रानी ने की थी कात्यायनी पीठ की पूजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -