महाकाल मंदिर को मिला 46 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड दान
महाकाल मंदिर को मिला 46 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड दान
Share:

उज्जैन। 'महाकाल लोक' बनने के बाद से बाबा महाकाल के खजाने में खूब बढ़ोतरी हुई है। बीते सालभर में जितना दान नहीं आया, उससे ज्यादा तो केवल तीन महीनों में आ गया है। आश्चर्य की बात है कि साल 2021 की तुलना में साल 2022 में दोगुना से भी ज्यादा दान बाबा महाकाल के मंदिर में आया है। इतना ज्यादा मात्रा में दान आने का मुख्य कारण 'महाकाल लोक' के लोकार्पण के बाद भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी है। जिसके चलते मंदिर समिति को साल 2021 में करीब 22 करोड़ 13 लाख रुपए का दान मिला था वहीं, साल 2022 में इसकी संख्या बढ़कर करीब 46 करोड़ 51 लाख रुपए हो गई थी। 

उज्जैन शहर में महाकाल लोक का लोकार्पण होने से पहले यहां रोजाना दर्शनार्थीयों की संख्या तकरीबन 15 से 20 हजार थी, लेकिन लोकार्पण हने के बाद से यह संख्या बढ़कर करीब 60 हजार हो गई है, मंदिर में पहुंचने वालों की संख्या में तकरीबन तीन गुना इजाफा हुआ है।

वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार को इस संख्या में और इजाफा हो रहा है, प्रति सप्ताह यहां तकरीबन डेढ़ लाख से ढाई लाख तक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे है। बाबा महाकाल के मंदिर में दान पेटी, लड्डू प्रसादी, शीघ्र दर्शन प्रति व्यक्ति 250 रुपए, भस्म आरती दर्शन में 200 रुपए प्रति व्यक्ति, गर्भगृह दर्शन में 1500 रुपए माध्यम से दान मिलता है।

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, फिर जो हुआ....

20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सहकारिता विभाग का रीडर

अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -