महाकाल लोक: 30 किमी रफ़्तार की हवा नहीं सह पाई रेनफोर्स प्लास्टिक की मूर्तियां, शिवराज सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस
महाकाल लोक: 30 किमी रफ़्तार की हवा नहीं सह पाई रेनफोर्स प्लास्टिक की मूर्तियां, शिवराज सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल लोक देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। 6 माह पहले 750 करोड़ की लागत से बनाए गए महाकाल लोक में रविवार को आए आंधी-बारिश के कारण कई मूर्तियों के खंडित होने के बाद अब शिवराज सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में बुरी तरह घिर चुकी है। बता दें कि, रविवार को आई आंधी-बारिश में उज्जैन में कई 60 जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए, और कुछ घरों के भी धराशाई होने की सूचना है, साथ ही 2 लोगों की मौत भी हो गई। हालाँकि, सबसे अधिक सियासत महाकाल लोक को लेकर हो रही है और राज्य सरकार बैकफुट पर है। 

बता दें कि, करोड़ों के खर्च से तैयार हुए महाकाल लोक का उद्घाटन खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को भव्य कार्यक्रम में किया था। महाकाल लोक के निर्माण साथ ही इसमें भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। लाल पत्थर और रेनफोर्स प्लास्टिक से निर्मित प्रतिमाओं की गुणवत्ता के साथ धार्मिक महत्व को लेकर भी सवाल खड़े किए गए थे। सवाल उठाए गए थे कि प्लास्टिक की मूर्तियां हिंदू धर्म स्थानों पर नहीं लगाई जाती। इसलिए महाकाल लोक में धातु की प्रतिमा या पाषाण की प्रतिमाएं ही लगाई जाना चाहिए थी। इसके बाद भी महाकाल लोक में रेनफोर्स प्लास्टिक से बनी प्रतिमाओं को लगाया गया और अब महज 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी ने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरवा दिया है। 

 

वहीं, महाकाल लोक में प्रतिमाओं के खंडित होने को लेकर चुनावी मौसम में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रमुख और पूर्व सीएम कमलमनाथ ने पूरे मामले की जांच के लिए 7 सदस्यों की कमेटी गठित की है। इस कमेटी में सज्जन सिंह वर्मा, रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर, शोभा ओझा, महेश परमार, मुरली मोरवाल और केके मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। कमेटी महाकाल लोक पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जनता के समक्ष रखेगी।

वहीं, इस मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आपदा में सियासत करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत‌ है, आंधी-बारिश में पेड़ भी गिरे हैं, बिजली के खम्बे भी उखड़े हैं और लोगों के घर भी ढहे हैं, ये प्राकृतिक आपदा है।  कांग्रेस पार्टी आपदा में कभी सहायता के लिए आगे नहीं आती। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक आपदा में उज्जैन स्थित महाकाल लोक में हुए नुकसान की भरपाई संबंधित एजेंसी द्वारा की जाएगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, महाकाल लोक गारंटी पीरियड पर है और जो नुकसान हुआ है, उसको संबंधित ठेकेदार पूरा करके देगा। 

'IT सेल वाले फेक तस्वीर फैला रहे..', बजरंग पुनिया ने फोटो पर किया ट्वीट, तो लोगों ने दिखा दिया Video

'यासीन मलिक को फांसी दो..', दिल्ली हाई कोर्ट से NIA की मांग, जानिए क्या हैं आरोप ?

नए संसद भवन में वरुण गांधी ने माँ मेनका के साथ ली सेल्फी, लिखा- इस ऐतिहासिक अवसर पर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -