उज्जैन: 2:30 बजे से खुले हैं महाकाल मंदिर के पट, आज 28 घंटे खुला रहेगा मंदिर
उज्जैन: 2:30 बजे से खुले हैं महाकाल मंदिर के पट, आज 28 घंटे खुला रहेगा मंदिर
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश में आज यानी गुरूवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में जा रहे हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का सबसे खास माने जाने वाले रूप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि का उत्साह सबसे अलग ही रहता है। यहाँ आज सुबह 2:30 बजे से पट खुल चुके हैं। यहाँ 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई और उसके बाद सुबह 6 बजे से आम दर्शनार्थियों के लिए पट खोल दिए गए हैं।

आप सभी जानते ही होंगे महाशिवरात्रि के दिन यहाँ दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ यहाँ मंदिर के पट लगातार 28 घंटे तक खुले रहने वाले हैं। यहाँ आज सुबह से श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों में लगे हुए देखा जा रहा है। आज सभी को भगवान महाकाल के दर्शन हो सकेंगे। यहाँ मंदिर प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं का खासा ख्याल रखा हुआ है। जी दरअसल दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं के लिए सड़क पर कारपेट बिछई गई है। इसके अलावा धूप से बचने के लिए तिरपाल का टेंट लगाया गया है।

इसी के साथ यहाँ खड़े श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। यहाँ कोरोना ना फैले इसके लिए मंदिर में भक्तों की संख्यां लिमेटिड रखने के लिए बुकिंग करवा कर आए लोगों को ही बाबा महाकाल के दर्शन हो सकेंगे। आज यहाँ दर्शनार्थियों की संख्या भी 25 हजार तक ही सीमित रखी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे चौथे वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का उद्घाटन

ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो कार, 8 लोगों की मौत और 4 घायल

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के 13,659 नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -