नीतीश ने जताया जनता का आभार, बिहार में मिलकर करेंगे काम
नीतीश ने जताया जनता का आभार, बिहार में मिलकर करेंगे काम
Share:

पटना : बिहार में 243 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के नेताओं के साथ नज़र आए। जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में मिली सफलता को लेकर कहा कि बिहार में चुनाव परिणाम आने के लिए बिहार के लोगों को बधाई है। यह बिहार के लोगों की बिहार की भावना की जीत है। इसे बिहार के स्वाभिमान की जीत कहा गया है। यह भी कहा गया है कि महागठबंधन को बिहार के लोगों ने एकजुट होकर समर्थन दिया।

आज की जीत इसी का परिणाम है। जिसे कांटे की टक्कर कहा जा रहा था। उसे यह दर्शा दिया गया कि बिहार के मतदाताओं का मन पहले से ही बना हुआ था। उन्होंने समाज के हर वर्ग का समर्थन मिलने पर सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़े, दलितों आदिवासी, सामान्य वर्ग के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को स्पष्ट समर्थन दिया गया। 

नीतीश पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार हुआ। बिहार के लोगों ने जो मत दिया वह एक बड़ी जीत है। इस जीत को सभी विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। इस जीत को सभी का समर्थन है। बिहार को आगे बढ़ाना होगा। समाज के प्रत्येक वर्ग की जो भी मांग है जो बात है उसे हम समझते हैं। जनता की उम्मीद के अनुसार काम किया जाएगा। चुनाव के पहले आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस द्वारा एकजुटता का परिचय दिया गया।

लोगों ने जनाधार को पसंद किया। इस पर मिलकर काम करने की बात भी मुख्यमंत्री नीतीश ने कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी के प्रति कोई बुरी भावना नहीं होगी। सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सारा देश इस चुनाव परिणाम को देख रहा था। पोस्टल बैलेट की गिनती को लेकर उन्होंने कहा कि इस गिनती के दौरान स्थिति कुछ अलग रही लेकिन बाद में महागठबंधन को जीत मिली।

यह बात साफ हो गई कि राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त विपक्ष की चाहत की गई है। विपक्ष की मजबूती भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम बिहार विधानसभा में बैठने वाले विपक्ष का सम्मान करेंगे। बिहार के विकास पर सर्वानुमति बने ऐसा कार्य करेंगे। बिहार में मुख्य प्रतिद्वंदियों को लेकर कोई बुरी भावना नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से सहयोग किए जाने की अपील की और कहा कि वे सकारात्मक रवैया अपनाकर चलेंगे। उन्होंने शिवसेना, आम आदमी पार्टी, सपा, भाजपा का उल्लेख करते हुए कहा है कि सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के बाद जिस तरह से सीटों का निर्धारण हुआ और उम्मीदवारों की घोषणा सभी पार्टियों ने एक साथ की। गठबंधन ने अपना एजेंडा साझा तरीके से सामने रखा। उन्होंने बिहार में धु्रवीकरण का प्रयास होने की बात भी की।

नीतीश ने कहा कि जनता ने धु्रवीकरण के प्रयासों को नकार दिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहरी की महान जनता को जनाधार देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि चिलचीलाती धूप में लोगों ने जिस तरह से मतदान में उत्साह दिखाया वह सराहनीय है। लालू प्रसाद यादव ने आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ प्रचारक अधिक नज़र आते हैं। उन्होंने कहा कि बिहारियों को अनपढ़, गंवार माना जाता है। लालू के उद्बोधन में कई बार सभागार में हंसी के फव्वारे छूटे।

लालू ने जनाधार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन को रोकने का बहुत प्रयास किया गया। लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आरजेडी हाथ में लालटेन लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के खिलाफ जमकर हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कट्टरपंथ के विरूद्ध लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने धार्मिक असहिष्णुता को लेकर कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में रखने के दूरगामी परिणाम सामने आऐंगे। यह बात बिहार की जनता ने समझी। जिस तरह से लालू - नीतिश को रोकने की बात कही गई यह अच्छी नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -