अद्भुत हैं महादेवी वर्मा की स्मृति की रेखाऐं
अद्भुत हैं महादेवी वर्मा की स्मृति की रेखाऐं
Share:

नईदिल्ली।    ठंडे पानी से नहलाती, ठंडा चन्दन उन्हें लगाती।

               उनका भोग हमें दे जाती, तब भी कभी न बोले हैं

                               माॅं के ठाकुर जी भोले हैं।।

ये पंक्तियां आपने कई बार पढ़ी होंगी, इस तरह की अद्भुत रचनाऐं लोकप्रिय रचनाकार महादेवी वर्मा ने ही लिखी हैं। महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 में उत्तरप्रदेश के फर्रूखाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविन्द प्रसाद वर्मा था। पिता पेशे से अभिभाषक थे और माता श्रीमती हेमरानी देवी थीं। महादेवी वर्मा के माता पिता दोनों शिक्षा के प्रेमी थे।

महादेवी वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर में प्राप्त की थी। उन्होंने स्नातक पाठ्यक्रम में जबलपुर से बीए किया था। वे अपने घर में सबसे बड़ी थीं। उनके दो भाई और एक बहन भी थीं। महाविद्यालय जीवन में 1919 में इलाहाबाद में क्राॅस्थवेट महाविद्यालय से उन्होंने अपनी शिक्षा प्रारंभ की। हालांकि बचपन से ही उन्हें कविताओं में दिलचस्पी थी।

जब वे बड़ी हुई तो वर्ष 1914 में डाॅ. स्वरूप नरेन वर्मा से उनका विवाह हुआ। हालांकि इस अवधि में उनकी आयु 9 वर्ष थी। महादेवी वर्मा ने अपनी कोशिशों से इलाहाबाद में प्रयाग महिला विद्यापीठ की स्थापना की। उन्होंने अपने काव्य रोला व हरिगीतिका छन्दों में लिखे। उन्होंने गद्यविधा में भी शानदार लेखन किया।

उनकी रचनाओं में नीरजा, नीहार, सांध्यगीत, दीपशिखा, रश्मि, स्मृति की रेखाऐं, सप्तपर्णा आदि प्रमुख हैं। उन्होंने इलाहाबाद को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्हें 1957 में विधानपरिषद सदस्य मनोनित किया गया। 1956 में भारत सरकार ने उनकी साहित्यिक सेवा हेतु उन्हें पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित किया।

वर्ष 1969 में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें डी.लिट उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्हें 1934 में सेकसरिया पुरस्कार से अलंकृत किया गया। यह पुरस्कार उन्हें नीरजा हेतु दिया गया। उन्हें वर्ष 1982 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया। 1988 में उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण अलंकरण प्रदान किया गया। उनका निधन 11 सितंबर 1987 को प्रयाग में हुआ था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -