महाभारत की स्टारकास्ट कर रही है यह काम
महाभारत की स्टारकास्ट कर रही है यह काम
Share:

सीरियल रामायण के साथ साथ महाभारत भी इन दिनों फैंस का खूब मनोरंजन कर रहा है। इसके साथ ही सालों बीत जाने के बावजूद भी लोग महाभारत को उतने ही चाव के साथ देखते हैं। इसके साथ ही हर कोई अब महाभारत की स्टार कास्ट के बारे में जानना चाहता है। वहीं ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टीवी के इस सुपरहिट शो के सितारे इन दोनों आखिर कर क्या रहे हैं।

श्री कृष्ण उर्फ नीतीश भारद्वाज
महाभारत के कृष्ण यानी नीतीश भारद्वाज को भला कोई कैसे भूल सकता है। इसके साथ ही आज भी नीतीश भारद्वाज की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। इसके अलावा नीतीश भारद्वाज राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। वहीं आपको जानकर ताज्जुब होगा कि एक्टर होने के साथ साथ नीतीश भारद्वाज एक डॉक्टर भी हैं। कुछ समय पहले ही नीतीश भारद्वाज फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे।
 
युधिष्ठिर उर्फ गजेंद्र चौहान
महाभारत में धर्मराज के नाम से मशहूर युधिष्ठिर का किरदार गजेंद्र चौहान ने निभाया था। इसके साथ ही 34 साल के करियर में गजेंद्र चौहान 600 टीवी सीरियल्स और 150 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा गजेंद्र चौहान एफटीआईआई के हेड भी रह चुके हैं।

द्रौपदी उर्फ रुपा गांगुली
पांडवों की पांचाली यानि कि द्रौपदी का किरदार टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था।वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि रूपा गांगुली एक सिंगर भी हैं। वैसे इन दिनों रूपा गांगुली राज्य सभा की सांसद बन गई हैं। आए दिन उनको संसद में अपनी राय रखते हुए देखा जा सकता है।
 
दुर्योधन उर्फ पुनीत इस्सर
पुनीत इस्सर ने कौरवों का बड़े भाई और महाभारत के विलेन दुर्योधन का किरदार निभाया था। महाभारत के बाद पुनीत बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पुनीत एक डायरेक्टर और राइटर भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बचना ए हसीनों, बॉर्डर, रेड्डी और ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
 
अर्जुन उर्फ फिरोज खान
अर्जुन का रोल फिरोज खान ने निभाया था। वहीं महाभारत के अलावा फिरोज खान करण अर्जुन, यमला पगला दीवाना और तिरंगा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

भीम उर्फ प्रवीण कुमार
भीम का किरदार निभा रहे प्रवीण कुमार ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं।इसके साथ ही वह ओलंपिक्स में हैमर थ्रो में स्‍वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्‍होंने एशियाई खेलों में बैंकाक, राष्‍ट्रमंडल खेलों, जमैका, श्रीलंका, कैलिफोर्निया जैसे देशों के खिलाफ गेम खेला हैं। तबियत नासाज होने की वजह से प्रवीन कुमार टीवी की दूनिया से दूर हो गए हैं।
 
शकुनी उर्फ गुफी पेंटल
एक्टर गुफी पेंटल ने शातिर मामा शकुनी का किरदार निभाया था जो हमेशा अपने पासों के दम पर जीता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की  गुफी पेंटल टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। आखिरी बार करण संगिनी में गुफी पेंटल नजर आए थे।

भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरादर निभाया था। वहीं आप मुकेश खन्ना को शक्तिमान के नाम से भी जानते हैं। वैसे कुछ समय पहले ही मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का सीक्वल बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुकेश खन्ना एमके फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं।
 
कर्ण उर्फ पंकज धीर
टीवी एक्टर पंकज धीर ने कुंतीपुत्र कर्ण का रोल निभाया था। वहीं भले ही पंकज धीर इन दिनों किसी शो में न नजर आ रहे हो परन्तु वह महादेव, बढ़ो बहू, ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।

छोटे कपड़ें ना पहनने वाली 'रामायण' की माता सीता कर चुकीं हैं बी ग्रेड फिल्मों में काम

फैंस को याद आ रही है सिद्धार्थ-रश्मि की केमिस्ट्री

ट्विटर पर हुई 'रावण' की एंट्री, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -