युधिष्ठिर ने ऐसे बचाई अपने चारो भाइयो की जान
युधिष्ठिर ने ऐसे बचाई अपने चारो भाइयो की जान
Share:

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharat)को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही इसी वजह के चलते ये शो टीआरपी लिस्ट में महाभारत नंबर 2 की पोजिशन पर टिका हुआ है। वहीं रामायण के बाद महाभारत की कहानी में दर्शक काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। महाभारत के पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि सिंधू नरेश जयदत्त ‌द्रौपदी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाता है। इसके साथ ही जयदत्त की इस हरकत को देखकर पांडव उसे गंजा कर देते हैं। वहीं आज सुबह के एपिसोड में कहानी में काफी उथलपुथल देखने को मिली। वहीं अपनी बेज्जती के बाद जयदत्त पांडवों से बदला लेने की ठान लेता है और भगवान शिव की तपस्या करने लगता है। इस बीच दुर्योधन वहां आकर तपस्या करने की वजह पूछता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जयदत्त दुर्योधन से झूठ बोलता है और हस्तिनापुर वापस आने से मना कर देता है। वहीं दूसरी तरफ पांडव के वनवास के 12 साल पूरे हो जाते हैं। 12 साल पूरा होते ही पांडव एक साल के अज्ञातवास पर निकल जाते हैं। जंगल में भटकते भटकते द्रौपदी थक जाती है और पांडवों से पानी मांगती है।द्रौपदी की बात सुनकर युधिष्ठिर सहदेव को पानी लाने भेजता है। पानी पीते समय सहदेव को एक आवाज रोकती है परन्तु इस आवाज को अनदेखा करके सहदेव पानी पी लेता है। इसके साथ ही पानी पीते ही सहदेव की मौत हो जाती है। अपने भाई के वापस न आने पर युधिष्ठिर एक एक करके अर्जुन भीम, नकुल को भेजता है लेकिन तीनों में से कोई भी वापस नहीं आता है।

भाईयों के न आने से परेशान होकर युधिष्ठिर खुद पानी लेने निकल जाता है। भाईयों को मरा देखकर युधिष्ठिर घबरा जाता है। जैसे ही युधिष्ठिर पानी पीता है वैसे ही उसे भी एक आवाज सुनाई देती है। इसके साथ ही युधिष्ठिर इस आवाज को सामने आने के लिए कहता है।वहीं  युधिष्ठिर के कहने से यक्ष पानी से बाहर आ जाता है अपनी शर्त बताता है। यक्ष कहता है जो भी उसके सवालों का जवाब देगा केवल वही तलाब का पानी पी सकता है। वहीं युधिष्ठिर अपने भाईयों को बचाने के लिए यक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो जाता है। इसके साथ ही जिसके बाद यक्ष एक के बाद एक सवालों की बैछार करता है और युधिष्ठिर फटाफट सभी सवालों के जवाब दे देते हैं। वहीं युधिष्ठिर की जाहिरजवाबी देखकर यक्ष बहुत खुश हो जाता है और उनके चारों भाईयों की जान वापस कर देता है।

हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत लगती है एक्ट्रेस मोहिना कुमारी

करण वी ग्रोवर लॉक डाउन में सीख रहा है एक नया हुनर,

एजाज खान को भड़काऊ बयान मामले में मिली बेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -