युद्धभूमि में दुर्योधन से बदला लेने अकेले ही पहुंचे अर्जुन
युद्धभूमि में दुर्योधन से बदला लेने अकेले ही पहुंचे अर्जुन
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल महाभारत (Mahabharat) की अब तक की कहानी में आपने देखा है कि द्रौपदी के अपमान के बाद भीम कीचक को जान से मार डालता है। जैसे ही ये बात दुर्योधन को पता चलती है। उसे समझ आ जाता है कि पांडव मतस्य देश में छिपकर रह रहे हैं। वहीं आज सुबह के एपिसोड में आपने देखा कि, शकुनी पांडवों को बर्बाद करने के लिए एक नई योजना बनाता है। वहीं, दूसरी तरफ दुर्योधन पांडवों के वनवास को बढ़ाने के लिए चाल चलता है। इसके साथ ही कर्ण, भीष्म पितामह और द्रौणाचार्य के साथ मिलकर दुर्योधन मतस्य देश पर हमला कर देते है। 

आपकी जानकारी के लिए इस बीच मतस्य देश पर सुशर्मा की सेना भी मतस्य देश पर धावा बोल देती है। मतस्य देश की इस लड़ाई में युधिष्ठिर, भीम, नकुल और सहदेव, सुशर्मा की सेना को हरा देते हैं। परन्तु  युद्ध में मतस्य देश का राजा घायल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ दुर्योधन की सेना भी मतस्य राज पर हमला करने के लिए पहुंच जाती है|ये खबर मिलने के बाद मतस्य देश का राजकुमार अकेले ही दुर्योधन की सेना से लड़ने का ऐलान कर देता है। वहीं ये बात सुनकर द्रौपदी उसे अपने साथ नृतकी बने अर्जुन को ले जाने की बात कहती है। वहीं युद्ध के मैदान में कौरवों की लंबी चौडी़ सेना देखकर मतस्य देश का राजकुमार घबरा जाता है और वापस चलने के लिए कहता है। 

लेकिन अर्जुन मतस्य देश के राजकुमार को लड़ने की सलाह देता है| मतस्य देश के राजकुमार के आनाकानी करने पर अर्जुन उसे अपने पांडव होने का सच बता देता है। ये बात सुनकर मतस्य देश का राजकुमार हैरान हो जाता है और अर्जुन के साथ लड़ाई करने के लिए हामी भर देता है। अपने शस्त्र लेकर अर्जुन लड़ाई के मौदान में पहुंचकर शंख बजाता है। शंख की आवाज सुनकर दुर्योधन को यकीन हो जाता है कि पांडव मतस्य देश में ही रह रहे हैं। ऐसे में दुर्योधन, भीष्म पितामह से 12 साल का वनवास और बढ़ाने की बात करता है। 

'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP

टीवी की इन अभिनेत्रियों की बेटियां मां से भी ज्यादा है सुन्दर

टीवी की इन अदाकाराओं ने हिजाब पहनकर मांगी दुआएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -