द्रौपदी का किरदार निभाकर पूरी तरह टूट गई थी ये एक्ट्रेस, खुद किया ये बड़ा खुलासा
द्रौपदी का किरदार निभाकर पूरी तरह टूट गई थी ये एक्ट्रेस, खुद किया ये बड़ा खुलासा
Share:

बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के मशहूर टेलीविज़न सीरियल महाभारत (Mahabharat) ने घर-घर में अपनी छाप छोड़ी है। वह दौर ऐसा था जब महाभारत का एपिसोड टेलीविज़न पर टेलीकास्ट होता था तो सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। बीआर चोपड़ा के महाभारत को देखने के लिए हर घर में वक़्त से पहले टेलीविज़न ऑन हो जाता था। वही इस भूमिका को लोकप्रिय एक्ट्रेस रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) ने निभाई थी। 

महाभारत में जब द्रौपदी चीरहरण का सीन शूट किया जा रहा था, तब रूपा गांगुली बेहद घबराई हुई थीं। दरअसल, बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने सीन को जीवंत बनाने के लिए रूपा गांगुली से कह दिया था कि, किसी महिला को बालों से घसीट कर लाया जाए तथा भरी सभा में उसके कपड़े उतारे जाएं तो उसपर क्या गुजरेगी। इस बात को सुनने के पश्चात् रूपा गांगुली के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। 

रूपा गांगुली ने सीन में इतने इमोशन भर दिए तथा उसे बेहतरीन तरीके से एक ही टेक में समाप्त किया मगर उसका प्रभाव उनपर बाद में पड़ा। सीन शूट होने के बाद रूपा गांगुली पूरी तरह टूट गईं। वह सेट पर आधे घंटे तक रोती रहीं, उन्होंने स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। टीम उन्हें संभालने का प्रयास कर रही थी मगर रूपा गांगुली के इमोशन संभाले नहीं संभल रहे थे। बता दें, रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) से पहले बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी की भूमिका जूही चावला (Juhi Chawala) को ऑफर की गई थी। मगर जूही चावला फिल्म 'कयामत से कयामत' को लेकर उस समय व्यस्त चल रही थीं। इसी के चलते द्रौपदी की भूमिका रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) के पास पहुंची थी।

'आज का दिन पूरा मेरे साथ बिताना', इंटरनेट पर छाया भारती सिंह का ये VIDEO

उर्फी जावेद ने खोला अपनी खूबसूरती का राज, आप भी जान लें

सलमान खान ने सबके सामने खोली टीना दत्ता की पोल, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -