इन 6 अदाकाराओं ने निभाया द्रौपदी का रोल
इन 6 अदाकाराओं ने निभाया द्रौपदी का रोल
Share:

महाभारत जैसे महाकाव्य पर 1988 में प्रसारित हुआ बीआर चोपड़ा का शो दर्शकों को उस दौर में खूब पसंद आया. इसके साथ ही कौरव, पांडव, श्री कृष्णा के अलावा भी सारे किरदार खूब पसंद किए गए. उनमें से एक रोल द्रौपदी का भी था. इसके साथ ही द्रौपदी के रोल को इस महाकाव्य का मुख्य किरदार भी माना गया. वहीं आज हम बताएंगे, छोटे पर्दे पर नजर आईं उन 6 द्रौपदियों की किरदार की शौहरत की कहानियां. वहीं जो छोटे पर्दे पर अलग अलग दौर में नजर आईं और अपने किरदार का लोहा भी मनवाया.
 
रूपा गांगुली 
1988 में दूरदर्शन नेशनल चैनल पर टेलीकास्ट हुए महाभारत ने इतिहास रचा. द्रौपदी का किरदार निभा रहीं रूपा गांगुली ने अपने दमदार अभिनय से द्रौपदी के उस किरदार में अपनी छाप छोड़ी. लेकिन क्या आपको पता है कि रूपा गांगुली को महाभारत में ये किरदार कैसे मिला? पहले ये रोल जूही चावला को ऑफर हुआ था, लेकिन जूही उस वक्त आमिर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक में  बिजी थीं. इसके  चलते  वो  महाभारत का हिस्सा नहीं बन  पाईं और ये रोल रूपा गांगुली की झोली में गिरा.

पूजा शर्मा
स्टार प्लस पर 2013 में एक बार फिर महाभारत को बनाया गया. इस बार द्रौपदी के किरदार के लिए परफेक्ट मैच रहीं अभिनेत्री पूजा शर्मा. द्रौपदी के उनके रोल में सारे शेड्स दिखे. कृष्णा भक्त द्रौपदी के स्वयंवर से पांचाली बनने तक और चीर हरण और त्याग तक की कहानी खूबसूरती से दिखाई गई.
 
बरखा बिष्ट
साल 2014 में आए परमा अवतार श्री कृष्णा में, द्रौपदी का किरदार निभाने का मौका मिला बरखा बिष्ट को. हालांकि सीरियल श्री कृष्णा पर आधारित था, लेकिन द्रौपदी के किरदार में नजर आईं बरखा बिष्ट भी काफी नोटिस की गईं. बरखा ने माना कि पांचाली की कहानी एक औरत के साहस और बलिदान की एक आलौकिक गाथा है जो नारी शक्ति के लिए हर दौर में प्रेरणा का श्रोत है. ऐसे दमदार किरदार को किसी भी अभिनेत्री के लिए निभाना एक सम्मान का विषय है.
 
मिताली नाग
अभिनेत्री मितली नाग ने भी दूरदर्शन पर प्रसारित हुए सीरियल द्रौपदी में पांचाली का किरदार निभाया. शो का नाम द्रौपदी था इसीलिए कहानी को भी पांचाली के नेतृत्व और उनके नजरिये को ध्यान में रख कर दिखाया गया. ये उनके करियर का पहला माइथोलॉजी प्रोजेक्ट था. शो तो ज्यादा नहीं चला, लेकिन मिताली के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया.
 
पंखुड़ी अवस्थी
साल 2009 में आए सीरियल सूर्य पुत्र कर्ण में द्रौपदी के किरदार को निभाया अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी ने. हस्तिनापुर की इस रानी की कहानी को भी लोग ढीले ढाली डायलॉग डिलीवरी और खराब स्क्रीन प्ले के चलते एक्सेप्ट नहीं कर पाए और ये शो भी वो जादू नहीं बिखेर पाया जो इससे उमीदें थीं. लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इसी सीरियल के दौरान पंखुड़ी को उनका रियल जीवन साथी गौतम रोड़े मिले, जो इसी सीरियल में कर्ण का किरदार निभा रहे थे.

अनीता हसनंदानी
टीवी क्वीन एकता कपूर के साल 2008 में आए शो कहानी महाभारत की में इस बार द्रौपदी का किरदार निभाया अनीता अहसनंदनी ने.  बिखरी हुई डायलॉग डिलीवरी के चलते शो दर्शकों की पसंद के पैमाने को भर नहीं पाया और ना हीं काम आया द्रौपदी जैसे सशक्त किरदार को मॉर्डन बनाने का एक्सपेरिमेंट. नतीजा, शो मैथोलॉजी प्रोजेक्ट लवर्स के गले नहीं उतरा.इसके अलावा भी द्रौपदी के किरदार को छोटे पर्दे पर दर्शाया गया, किरदार बदलते रहे लेकिन द्रौपदी का जिक्र जब भी हुआ, उनके संघर्ष और तप की कहानी प्रेरणा का श्रोत रही.

रामायण के सुमंत ने फिल्मो में भी किया काम, पोता भी इंडस्ट्री में मशहूर

सिद्धार्थ-रश्मि का रोमांटिक वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

रामायण के गुरु वशिष्ठ इन सीरियल में भी कर चुके है काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -