खत्म हुआ पांडवों का अज्ञातवास, अर्जुन ने कौरवों को पछाड़कर ली हुंकार
खत्म हुआ पांडवों का अज्ञातवास, अर्जुन ने कौरवों को पछाड़कर ली हुंकार
Share:

टीवी के जाने माने सीरियल महाभारत (Mahabharat)की अब तक की कहानी में आपने देखा है कि कौरवों की सेना को देखकर मतस्य देश का राजकुमार बुरी तरह से घबरा जाता है और लड़ाई के मैदान से भागने की कोशिश करता है। वहीं अर्जुन उसे ऐसा करने से रोकता है और लड़ाई के लिए निकल पड़ता है। वहीं आज शाम के एपिसोड में अर्जुन का सामना अपने गुरु द्रौणाचार्य, भीष्म पितामह और दुर्योधन होता है। इसके साथ ही अर्जुन एक-एक करके सबको हराने लग जाता है और दुर्योधन का पीछा करना शुरू कर देता है। अर्जुन को दुर्योधन का पीछा करता देखकर भीष्म पितामह उसे रोकते हैं परन्तु  अर्जुन अपने वार से भीष्म पितामह और दुर्योधन दोनों को ही बुरी तरह से घायल कर देता है और सेना पर सम्मोहन बाण छोड़ता है।

इसके साथ ही  जिससे कौरव बेहोश हो जाते हैं और अर्जुन को वहां से जाने का मौका मिल जाता है| वहीं, दूसरी तरफ मतस्य देश का राजा अपने बेटे को लेकर परेशान हो जाता है और अपने परिवार पर गुस्सा करता है। और इस बीच एक दासी राजकुमार की जीत का समाचार देती है। जिसके बाद मतस्य देश में खुशी का माहौल छा जाता है। वहीं राजा को ये समझ नहीं आता कि उसका बेटा अकेले ही इतनी बड़ी सेना से कैसे लड़ाई कर सकता है| वहीं कंक बने युधिष्ठिर इस जीत का श्रेय नृतकी प्रेमलल्ला यानी अर्जुन को देते है। वहीं ये बात सुनकर राजा युधिष्ठिर का अपमान कर देता है। इस बीच अर्जुन राजकुमार के साथ महल में आ जाता है और सारी बात अपने पिता को बताता है। जिसके बाद राजा बहुत खुश हो जाता है और प्रेमलल्ला का आभार जताता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जश्न के इस माहौल में सब लोग राजकुमारी उत्तरा की शादी की बात करने लगते हैं। ये बात सुनकर अर्जुन को अभिमन्यु की याद आती है।अगला दिन होते ही पांडव अपने असली रुप में आ जाते हैं क्योंकि अब पांडवों का अज्ञातवास खत्म हो चुका है। ये बात युवराज अपने पिता को बताता है। पहले तो राजा को इस बात का यकीन नहीं होता है लेकिन अर्जुन के समझाने पर वह पांडवों की बात मान लेता है और अपने बुरे बर्ताव के लिए सबसे माफी मांगता है। पांडवों का सच जानने के बाद मतस्य देश का राजा अपनी बेटी उत्तरा को उनके साथ भेजने की बात कहता है। ये बात सुनकर अर्जुन राजा से उत्तरा और अभिमन्यु की शादी की बात पक्की कर लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु की मां सुभद्रा को भी ये समाचार मिल जाता है और वह अभिमन्यु की शादी की तैयारियों में जुट जाती है।

सिद्धार्थ के फैंस का बदला मन, इस शख्स के साथ देखना चाहते है एक्टर की जोड़ी

रश्मि देसाई को अरहान विवाद में फैंस का मिला सपोर्ट, कहा इंस्पिरेशनल

स्मृति खन्ना का डिलीवरी के 10 दिन बाद का ट्रांसफॉर्मेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -