दुर्योधन के षड्यंत्र में फंसे पांडव, चौसर के दांव में हार गए द्रौपती
दुर्योधन के षड्यंत्र में फंसे पांडव, चौसर के दांव में हार गए द्रौपती
Share:

डीडी भारती पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharat)के बीते एपिसोड में आपने देखा कि, दुर्योधन की चाल में फंस कर पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ चौसर खेलने के लिए हस्तिनापुर पहुंच जाते हैं। फिलहाल दुर्योधन अपने मामा शकुनी के साथ मिलकर पांडवों को बर्बाद करने की ठान चुका है। वहीं पांडवों को अपने महल में देखकर दुर्योधन काफी खुश होता है। वहीं, आज शाम के एपिसोड में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। वहीं आज की कहानी में आपने देखा कि, चौसर के खेल में बैठते के साथ ही दुर्योधन शकुनी से अपना पासा फेंकने के लिए कहता है। दुर्योधन की ये बात सुनकर भीष्म पितामह और विधुर आपत्ति जताते हैं लेकिन शकुनी इन दोनों की बोलती बंद कर देता है।

इसके बाद दुर्योधन शकुनी को अपने वादे के अनुसार पासे दे देता है और पांडव कौरवों के बीच चौसर का खेल शुरु हो जाता है। पहले तो युधिष्ठिर अपनी कीमती माला को दांव पर लगाता है। शकुनी अपनी चाल से युधिष्ठिर को पहली बार में ही हरा देता है। ये देखकर युधिष्ठिर का खून खौल उठता है और वो एक-एक करके अपनी संपत्ति, राजमहल, सोना चांदी और राज्य सबकुछ एक-एक करके दांव पर लगा देता है। इसके साथ ही युधिष्ठिर का ये जोश देखकर दुर्योधन काफी खुश होता है। वहीं आगे शकुनी के जाल में फंसकर युधिष्ठिर अपना सबकुछ खो बैठता है। अपना राजपाठ और संपत्ति जाने के बाद युधिष्ठिर अब शकुनी की चालों में फंसता चला जाता है और एक-एक करके अपने भाईयों को भी दांव पर लगाने लगता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  युधिष्ठिर हर दांव हार जाता है। लेकिन वो रुकता नहीं हैं और आगे खुद की भी बोली लगा बैठता है। शकुनी एक बार फिर युधिष्ठिर को मात देता है। आखिर में युधिष्ठिर अपनी पत्नी द्रौपदी को जुए के दांव पर लगाता है और उसे भी खो बैठता है।वहीं युधिष्ठिर की ये दशा देखकर भीष्म पितामह और विधुर के भी आंसू निकल आते हैं। वहीं पांचों पांडवों को भी चौसर की चाल में फंसने पर अफसोस होता है। इसके साथ ही द्रौपदी को जुए में जीतने के बाद दुर्योधन द्रौपदी को दरबार में आने का निमंत्रण देता है। वहीं वह बात अलग है कि द्रौपदी दुर्योधन के बुलावे को ठुकरा देती है और कहती है कि वह किसी की दासी नहीं है।

बंपर टीआरपी से बेहद खुश है रामायण के राम

हम पांच की काजल भाई बहुत मिस करती थी लड़कियों के कपडे

स्मृति खन्ना-गौतम गुप्ता के घर बेटी ने दी दस्तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -