महाशिवरात्रि, होली के साथ ही मार्च 2021 में आने वाले हैं यह व्रत और त्यौहार
महाशिवरात्रि, होली के साथ ही मार्च 2021 में आने वाले हैं यह व्रत और त्यौहार
Share:

अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक़ साल की शुरुआत जनवरी के महीने से होती है, लेकिन अगर हिंदू पंचांग के बारे में तो बात करें तो इसके अनुसार साल की शुरुआत चैत्र के महीने से होती है। इसी के साथ फाल्गुन मास साल का आखिरी महीना माना जाता है। आप सभी को बता दें कि इस आखिरी फाल्गुन महीने में ही महाशिवरात्रि और होली जैसे त्यौहार मनाये जाते हैं। वहीं हिंदू कैलेंडर के हिसाब से अभी माघ का महीना चल रहा है। यह महीना साल का दूसरा आखिरी महीना माना जाता है। आने वाले 28 फरवरी से फाल्गुन महीना शुरू होने जा रहा है जो 28 मार्च तक चलने वाला है। वैसे इस दौरान मार्च में कई व्रत और त्यौहार आने वाले हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

मार्च 2021 व्रत एवं त्योहारों की सूची- 

02 मार्च : संकष्टी चतुर्थी

06 मार्च : जानकी जयंती

08 मार्च : महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, गुरु रामदास जयंती

09 मार्च : विजया एकादशी

10 मार्च : प्रदोष व्रत

11 मार्च : महाशिवरात्रि

13 मार्च : फाल्गुन अमावस्या

14 मार्च : मीन संक्रांति

15 मार्च : फूलेरा दूज

17 मार्च : विनायक चतुर्थी

21 मार्च : होलाष्टक प्रारंभ

25 मार्च : आमलकी एकादशी

26 मार्च : प्रदोष व्रत

28 मार्च : होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा

29 मार्च : होली

30 मार्च : होली भाई दूज या भातृद्वितीया

 

हिंदू कैलेंडर के हिसाब से कब शुरू होगा कौन सा महीना -


पौष : 31 दिसंबर 2020 से 28 जनवरी 2021

माघ : 29 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021

चैत्र : 29 मार्च से 27 अप्रैल 2021

वैशाख : 28 अप्रैल 26 मई 2021

ज्येष्ठ : 27 मई से 24 जून 2021

आषाढ़ : 25 जून से 24 जुलाई 2021

श्रावण : 25 जुलाई से 22 अगस्त 2021

भाद्रपद : 23 अगस्त से 20 सितंबर 2021

आश्विन : 21 सितंबर से 20 अक्तूबर 2021

कार्तिक : 21 अक्तूबर से 19 नवंबर 2021

मार्गशीर्ष : 20 नवंबर से 19 दिसंबर 2021

पौष : 20 दिसंबर 2021 से 17 जनवरी 2022

सिर्फ 1 रुपए में इलाज, गरीबों का उपचार करने के लिए इस डॉक्टर ने खोला अनोखा क्लिनिक

MP: नगरीय निकाय चुनावों से पहले स्थानीय नेताओं से यह शपथ पत्र साइन करवा रही है कांग्रेस

फाइजर वैक्सीन को जापान में मिली अंतिम मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -