युवक ने आधी रात को श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, वजह सुनकर खुश हो जाएंगे आप
युवक ने आधी रात को श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, वजह सुनकर खुश हो जाएंगे आप
Share:

ठाणे: आप सभी ने अक्सर कई लोगों को अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा होगा। सभी लोग अलग-अलग अंदाज में अपना जन्मदिन मनाते हैं। हालाँकि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल इस मामले में एक युवक ने श्मशान घाट पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। जी हाँ, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और सुपरस्टिशन्स के खिलाफ संदेश देने के लिए अपना जन्मदिन श्मशान घाट में मनाया। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले शख्स का नाम है गौतम रतन मोरे। जी हाँ, गौतम रतन मोरे ने 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया।

दिल्ली-यूपी में बढ़ी कंपकंपी, राजस्थान में भी लुढ़का पारा, देखें अन्य राज्यों का हाल

वहीं अपने जन्मदिन पर उन्होंने शनिवार की रात मोहनी श्मशान घाट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जहां आए मेहमानों को केक के अलावा बिरयानी भी परोसी गई। आपको बता दें कि श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे। इन सभी ने श्मशान घाट पहुंचकर उनके बर्थडे पार्टी को सेलिब्रिट किया। केक काटने के साथ जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।'

इसी के साथ गौतम मोरे ने कहा कि उन्हें प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल और प्रसिद्ध तर्कवादी स्वर्गीय नरेंद्र दाभोलकर से इस आयोजन की प्रेरणा मिली, जिन्होंने अंधविश्वास, काला जादू और सुपरस्टिशन के खिलाफ अभियान चलाया। इसी के साथ इस आयोजन को लेकर उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि श्मशान घाटों और ऐसी अन्य जगहों पर भूत मौजूद नहीं होते हैं।

अजय देवगन से लेकर अली गोनी तक ने जताया विक्रम गोखले की FAKE निधन की खबर पर दुःख

ठंड बढ़ने के साथ ही चीन में हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का निधन!, FAKE खबरों का बेटी ने किया खंडन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -